मेनू
News

पुलिस ने किया मुर्गी चोर गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   पुलिस ने किया  मुर्गी चोर गिरफ्तार

मंगलवार को  मोहम्मद जाहिद पुत्र जहूर अहमद, निवासी-नर्सरी रोड़ श्रीनगर, जनपद पौडी गढ़वाल द्वारा सुमित कुमार पुत्र श्री रोशनलाल, निवासी-ग्राम-डांग, थाना श्रीनगर, को थाना श्रीनगर पर स्वयं लाकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि सुमित कुमार (उम्र-25 वर्ष)  द्वारा दिनांक 04.04.2022 की रात्रि में करीब 11:30 पर पौड़ी रोड़ श्रीनगर पर स्थित तमन्ना चिकन सेंटर की दुकान से 6 बॉयलर मुर्गे चोरी कर भाग रहा था। जिसे आसपास के दुकानदारों द्वारा मौके पर दबोचकर पुलिस खो सौंप दिया गया ।  सूचना रिपोर्ट आधार पर सुमित कुमार  के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0स0- 22/2022, धारा 380/411 भा0द0वि0 बनाम सुमित पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार के सुपुर्द की गयी।  जिसके परिप्रेक्ष्य में दण्ड प्रकिया संहिता के प्राविधानुसार श्रीनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। 

 कोटद्वार पुलिस ने ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार

 अक्तूबर 2021 में  राजकुमार द्वारा जनपद की कोतवाली कोटद्वार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि  किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मैक्स लाईफ इश्योरेन्स पॉलसी में जमा रु0 1,48,390/- को, फर्जी कागजात लगाकर निकाल दिये हैं।  सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-49/2022, धारा-420 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक  मेहराजुद्दीन के सुपुर्द की गयी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद पौड़ी गढ़वाल  यशवन्त सिंह चौहान द्वारा आमजमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह व उपनिरीक्षक श्री मेहराजुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिरों की  सूचना के आधार , इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के आधार पर राजकुमार (उम्र-37 वर्ष) पुत्र नानूराम, निवासी-17/258 इन्द्रा कैम्प कल्याणपुरी पूर्वी दिल्ली को नियमानुसार उसके घर से गिरफ्तार किया । साक्ष्यो के आधार पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। 

 ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई  70,000/- की धनराशि  

   जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम आवेदक में  आवेदक सुनील रावत पुत्र दर्शन सिंह, निवासी-ग्राम खनेता तल्ला, पौडी गढवाल द्वारा 21मार्च को शिकायत दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे कॉल कर बताया कि वह उनका जीजा बोल रहा है, तथा आवेदक को बताया कि मैं आपके खाते में पैसे भेज रहा हूँ। जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के पेटीएम नम्बर पर लिंक भेजकर आवेदक से ओटीपी प्राप्त कर पेटीएम के माध्यम से रु0 70000/- की ऑनलाईन ठगी की गयी है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आवेदक के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर पीड़ित व्यक्ति के खाते से कटी रु0 70,000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद  किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।

  जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराध को लेकर आमजन से अपील:-

➡️किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।

➡️किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।

➡️अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।

➡️अन्जान QR कोड स्कैन ना करें। 

➡️जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।

➡️यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें