कोटद्वार को मिली आईवर मेक्टीन की 1.55 लाख गोलियां मिली
कोटद्वार। प्रदेश में कारोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल से नगर निगम कोटद्वार को आवंटित आईवर मेक्टीन की 1.55 लाख गोलियां प्राप्त हुई है। नगर निगम कोटद्वार द्वारा अपने सम्पूर्ण नगर क्षेत्र में आईवर मेक्टीन की गोलियां के वितरण हेतु 17 केन्द्र बनाए गये हैं। जिसके लिए बाल विकास परियोजना दुगड्डा से कुल 137 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की तैनाती की गयी है। नगर निगम कोटद्वार द्वारा बनाये गये केन्द्र से 31मई से 2जून तक कुल 55203 गोलियां का वितरण किया जा चुका है।
कांस्टेबल तेज सिंह बने 70 वर्षीय बुजर्ग की जान के रखवाले,खून देकर बचाई जान
पौड़ी/कोटद्वार/ सतपुली– कोरोना काल मे पौड़ी पुलिस द्वारा आम जन की हर सम्भव मदद कर एक नयी मिशाल पेश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सतपुली में देखने को मिला है जंहा पर स्थानीय व्यापारी गोपाल अग्रवाल उम्र 70 साल आज अपने घर पर अचानक सीढ़ियों से फिसल कर चोटिल हो गए। उन्हें तुरन्त ही परिवार जनों द्वारा हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया।जंहा पर डॉक्टर द्वारा चोट लगने के कारण उनमें खून की कमी बतायी गयी। ओर परिवार जनों को तत्काल B पॉजटिव ब्लड उपलब्ध कराने के लिये बताया गया। परिवार जनों द्वारा ब्लड उलब्धता के लिये काफी प्रयास किये गए लेकिन कोरोना काल होने के कारण से स्थानीय लोग भी अस्पताल में ब्लड डोनेशन करने से बच रहे थे। इस सम्बंध में जब सूचना थाना सतपुली में तैनात का0तेज सिंह प्राप्त हुई तब उनके द्वारा तत्काल ही हंस फाउंडेशन अस्पताल में जाकर बुजुर्ग को ब्लड डोनेशन किया गया। जिस पर उनके परिवार जनों द्वारा कास्टेबल का धन्यवाद ज्ञापित कर पुलिस का शुक्रिया अदा किया गया।इस अवसर पर कांस्टेबल तेज सिंह ने बताया की किसी जरूरत मंद को ब्लड डोनेशन करना मानवीय कार्य है।
कोटद्वार नगर निगम ने डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए वार्डो में की फागिंग शुरू
बरसात की शुरुआत में ही बरसाती बीमारियों को देखते हुए नगरनिगम प्रशासन ने नगर आयुक्त पीएल शाह के दिशा निर्देशन में कोटद्वार के जौनपुर आमपडाव वार्ड से डेंगू और मलेरिया से बचाव हेतु फागिंग शुरू कर दी है। नगर निगम प्रशासन ने बीमारी फैलने से पहले रोकथाम की व्यवस्था कर सराहनीय कदम उठाया है।

