मेनू
News

पिकप दुर्घटना मे पुलिस ने बचाई दो लोगों की जान

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026
पिकप दुर्घटना मे पुलिस ने बचाई दो लोगों की जान
मित्र पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज सड़क से नीचे लटके वाहन से 02 व्यक्तयों को निकाला सकुशल 
कोटद्वार। चौकी दुग्डडा पर सूचना प्राप्त हुयी कि दुगड्डा सरकारी अस्पताल से 200 मीटर फतेहपुर के पास एक वाहन UK12 CA 0902 पिकअप जो अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे लटक गया है। इस सूचना पर चौकी दुगड्डा पुलिस मय राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त वाहन में सवार दोनो व्यक्तियों को वाहन से जैसे ही सुरक्षित बाहर निकाला तो उक्त पिकअप वाहन  देखते देखते ही 800 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा यदि समय से उक्त दोनो व्यक्तियों को वाहन से नहीं निकाला जाता तो उनके साथ कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। वाहन चालक राहुल कुमार पुत्र भगत लाल निवासी गोला बाजार श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि वह श्रीनगर गढ़वाल से काशीपुर जसपुर जनपद उधम सिंह नगर स्थानान्तरित हुये डॉ0 इशांक शर्मा को छोड़ने*जा रहा था। पुलिस द्वारा किये गये इस नेक कार्य की स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों का नाम पताः-डॉ0 इशांक शर्मा निवासी काशीपुर जसपुर जनपद उधमसिंह नगर। राहुल कुमार पुत्र भगत लाल निवासी गोला बाजार श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।पुलिस टीमः-उ0नि0 ओम प्रकाश कान्स. मोहन सिंह कान्स. मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
खाई मे गिरा पिकप वाहन

सडक के किनारे खाई मे लटका पिकप वाहन


बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित भोजन माताओं के कोराना वाइरस टेस्ट 
कोटद्वार।शासन के निर्देशानुसार को भी covid वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के दृष्टिगत विकास खंड दुगड्डा के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और भोजन माताओं के टेस्ट किए जा रहे हैं।इस क्रम में शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज नगर क्षेत्र कोटद्वार में संकुल नगर क्षेत्र कोटद्वार के शेष, संकुल मांडई और संकुल सिताबपुर के 239 शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सैंपल लिए गए।प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, और उप शिक्षा अधिकारी Dugadda अभिषेक शुक्ला ने बताया कि covid केयर सेंटर कौड़िया की स्वास्थ्य टीम द्वारा विकास खंड के संकुल केंद्र फर्सुला, हनुमंती, झंडीचौड़, सिताबपुर, मोटाढाक, मांडई, सिमलना, उतिर्छा और नगर क्षेत्र कोटद्वार के विद्यालयों से कुल 947 शिक्षकों और कर्मचारियों के सैंपल अब तक 4 फेरों में लिए जा चुके हैं।जिनमें से 212 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, साथ ही एक की रिपोर्ट पॉजिटिव अाई है।दिनांक 12 अक्टूबर सोमवार को  नाली और पौखाल संकुल के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ ही सिताबपुर के छूटे हुए शिक्षकों के सैंपल रा इ का नगर क्षेत्र कोटद्वार में सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। अधिकांश शिक्षकों और कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे  चैकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार पुत्र हर्षपति निवासी- ग्राम, डांगी पो0ओ0- झठकण्डी पटटी असवाल्स्यू, जनपद पौडी गढवाल को 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ PWD तिराहा दुगड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 275/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।  पुलिस टीम उ0नि0 ओमप्रकाश (चौकी प्रभारी दुगड्डा)कान्स. चण्डी प्रसाद उनियाल कान्स. महेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
सतपुली में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली में सरस्वती शिशु मंदिर में मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी । 
बैठक में मुख्य अतिथि व विधानसभा चौबट्टाखाल पालक वीरेन्द्र सिंह रावत ने मण्डल प्रशिक्षण कार्ययोजना के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया । बैठक का संचालन अशोक बुडाकोटी ने किया ।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, सांसद प्रतिनिधि मनोहर खंतवाल, मण्डल महामंत्री अशोक बुडाकोटी,  दिगम्बर सिंह वरिष्ठ बीजेपी नेता वेद प्रकाश वर्मा, विद्यादत्त ध्यानी, राखी धस्माना सहित सभी मण्डल कार्यकारिणी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें