मेनू
News

पहाड के लोगों के हित में मजबूत भू कानून बनवाने को लेकर विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   पहाड के लोगों के हित में मजबूत भू कानून बनवाने को लेकर  विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

कोटद्वार। उत्तराखण्ड राज्य के मूल निवासियों की रक्षा हेतु पहाड के लोगों की हितों को ध्यान में रखकर मजबूत और सुरक्षित भू कानून बनाने को लेकर   विभिन्न संगठनों द्वारा तहसील कोटद्वार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया की उत्तराखण्ड राज्य के मूल निवासियों की रक्षा हेतु हिमाचल प्रदेश की तरह मजबूत और राज्य के लोगों की हितों की रक्षा करने कानून कनवाने हेतु । समस्त भाबर एवं विकासखण्ड दुगडडा के किसान एवं सभी वर्ग सम्प्रदाय का आम आदमी जनहित में अनुरोध के साथ अवगत कराना चाहता है कि राज्य सरकार राज्य के मूल निवासियों , मेहनतकश किसानों , मजदूरों व निम्न मंझले लोगों की आवाज राज्य में हिमाचल की तरह

भूकानून बनाने हेतु ध्यान आकृष्ट करवाना चाहती है । आज राज्य में मजबूत भू – कानून ना होने से राज्य की कृषि भूमि सहित अति संवेदनशील जगहों की भूमि भी भू-कारोबारियों द्वारा खरीदी जा रही ले । जिससे राज्य का मैदान से लेकर पहाड़ तक अशांत वातावरण बना हुआ है । विवादों का भारद्वारा कारोबार ने राज्य को बना दिया है । आशा की जाती है कि राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से विधानसभा का सत्र बुलाकर हिताचल की तर्ज पर भू – कानून बनाकर राज्य के मूल लोगों की भावना का सम्मान करेगी , साथ ही कृषि , भूमि की भी रक्षा होगी । 

अजय पंत भारी बहुमत के साथ बने बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष 

कोटद्वार। शनिवार को कोटद्वार बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गए हैं। कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अजय पंत पंत ने विपक्षी प्रत्याशी आशुतोष को भारी बहुमत से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर सुनील डोबरियाल,सचिव पद पर रश्मि चंदोला और कोषाध्यक्ष पद पर रजनीश रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वीयों को पराजित कर जीत हासिल की है। चुनाव पर्यवेक्षक बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य रंजन सोलंकी और राजवीर बिष्ट की देखरेख में बार एसोसिएशन कोटद्वार के चुनाव सम्पन्न हुए । मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सजवान और सहायक चुनाव अधिकारी अनुज भट्ट ने संयुक्त रूप से बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय पंत 115 व आशुतोष कंडवाल को मात्र 59 मत मिले हैं । उपाध्यक्ष पद पर शोभा शोभा बहुगुणा को 71 और सुनील डोबरियाल को 105 मत मिले हैं।कोषाध्यक्ष पद पर हुकुम सिंह को 32 और रजनीश रावत 142 मत मिले हैं।सचिव पद पर पंकज चमोली ,अरविंद चौधरी व रश्मि चंदोला के बीच मुकाबला हुआ है । सचिव पद पर रश्मि चंदोला को 74 मत ,पंकज चमोली को 73 मत और अरविंद चौधरी को मात्र 29 मत मिले हैं । 

गीता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा

कोटद्वार। पहली अगस्त को कोटद्वार के गीता मंदिर में हुई चोरी के मामले में लिप्त अभियुक्त को दबोचने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने चोरी में लिप्त रोहित कुमार को रेलवे पटरी के किनारे कोटद्वार से चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार शनिवार को धर दबोचा। अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है जो विभिन्नि क्षेत्रो में चोरी की संगीन घटना को अंजाम देता आया है। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है ।  

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी- अकबरपुर अंगलाखेड़ी, थाना- मण्डावर, जिला- बिजनौर (उ0प्र0) उम्र- 26 वर्ष ।

पजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 164/2021 धारा 380/411 भादवि0 कोतवाली कोटद्वार मु0अ0सं0- 63/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रायपुर जनपद बिजनौर (उ0प्र0)

बरामद माल:-01 अन्वर्टर LUMUNOUS कम्पनी 01 बैटरी AMARON कम्पनी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें