रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
पहाड़ खबर-संसार
वार्ड नं 1 और वार्ड नं 3 वैक्सीन लगाने को भारी उत्साह
कोटद्वार। नगरनिगम कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत कोविड वैक्सीन का वार्ड नं 1 रतनपुर और वार्ड नं 3 के कोटडीढांग सनेह में पहली बार वैक्सीन सेंटर स्थापित होने और वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने पर भारी उत्साह देखने को मिला। 18+ और 45+ का संयुक्त रुप के कार्यक्रम में सेंटरों में सुबह से ही भीड़ जमा हो गई। भारी बारिश में भी लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
कोटद्वार में डीजल पेट्रोल की अंधाधुंध कालाबाजारी
कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत कालाबाजारी का बोलबाला बना हुआ है। व्यापारियों में होड़ लगी है कि कौन कितना लूट सकता है। राशन की कालाबाजारी हो,रसोई गैस की कालाबाजारी हो, दवाईयों की कालाबाजारी हो या फिर पेट्रोल डीजल की सबमें होड़ मची है। ऐसा ही कालाबाजारी का एक घिनौना व्यापार गुरुवार को कोटद्वार के बालासौड,निकट कान्वेंट स्कूल के समीप स्थित पेट्रोल पंप का है, जहां पर एक उपभोक्ता द्वारा जब अपनी मोटर साइकिल में 3 लीटर पेट्रोल भरवाया तो उसे पेट्रोल कम भरने का अहसास हुआ और जागरूक उपभोक्ता ने पेट्रोल भरने वाले कर्मचारी से बोतल में पेट्रोल नापने को को कहा थोड़ी आनाकानी के बाद जब कर्मचारी ने बोतल में पेट्रोल भरा तो पेट्रोल भरवाने वाले उपभोक्ता के साथ अन्य उपभोक्ता भी भौंचक्का हो गए क्योंकि बोतल में 3 लीटर की जगह मात्र 900 मिली लीटर पेट्रोल ही मिला।
गौरतलब है कि कोटद्वार बाटमाप विभाग का जो अधिकारी मौजूद है वह न तो पेट्रोल पंपों के मीटरों की जांच करता है न ही रसोई गैस सिलिंडर की और न ही राशन और फल-सब्जी बिक्रेताओं के बाटमापों या वजन तोलने वाले इलेक्ट्रॉनिक तराजुओं की। अप्रैल मई माह में लोक संवाद टुडे ने इन्हीं बाटमाप अधिकारी की शिथिलता और लापरवाही की खबर लगाई थी जिसमें एक निजी गैस एजेंसी के रसोई गैस सिलेंडर में 3 से 5 किलो कम गैस मिलने की शिकायत उपभोक्ता द्वारा की थी लेकिन गैस एजेंसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई । अब पेट्रोल चोरी का दिनदहाड़े उपभोक्ताओं को लूटने का वाकया भी सामने आ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस पेट्रोल पंप का यह मामला है उसके कौडिया बीईएल रोड,व नजीबाबाद रोड पर भी पेट्रोल पंप है। यही नहीं यह पेट्रोल पंप स्वामी बाटमाप विभाग के अधिकारी का निकट पारीवारिक सम्बंधी भी बताया जा रहा है। इसलिए कोटद्वार के अधिकारी की जगह राज्य स्तर के अधिकारी और से और प्रशासन को उपभोक्ताओं को लूटने वाले इस व्यापारी की जांच करवाकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और बाटमाप अधिकारी पर विभागीय कार्यवाही कर जिले से बाहर स्थानांतरण किया जाना चाहिए।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप
वन एवं ऊर्जा मंत्री के पूर्व प्रेस सचिव ने मंत्री की बहु के एनजीओ और पूर्व नगरपालिका की अध्यक्षा रश्मि राणा के खिलाफ उनके एनजीओ के कार्यों की जांच तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह की आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने को लेकर आयकर विभाग में लगाया सूचना का अधिकार,हो सकते हैं कई घोटालों के खुलासे। पूर्व प्रेस सचिव और सांस्कृतिक कलाकार सुधीर बहुगुणा ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पर अपने कार्यकाल में अपने प
दबाव का ग़लत प्रयोग कर अकूत सम्पत्ति जोड़ने का आरोप लगाते हुए आयकर विभाग से सम्पत्ति अर्जित करने के स्त्रोतों का पता कर सार्वजनिक करने की मांग की है।
गढ़वाल व कुमाउ मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार
गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने चमोली जिला मुख्याल गोपेश्वर में 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एजेंसी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के जरिए सीएम को ज्ञापन भेजा। कार्य बहिष्कार के दौरान पैट्रोल, रसोई गैस लेने आए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मियों ने संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विजय पुरोहित के नेतृत्व में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को गढ़वाल और कुमाउ मंडल में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। उन्होंने वर्षों से दैनिक वेतन में काम कर रहे कर्मियों को नियमित करने, संविदा कर्मचारियों का वेतन 25 हजार करने, दोनों निगमों को कोरोना काल में हुए नुकसान को देखते हुए 50-50 करोड़ का आर्थिक पैकेज देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के देयकों का भुगतान करने, निगम को कोरोना योद्धा घोषित करते हुए अतिरिक्त मानदेय देने समेत 12 सूत्रीय मांग पूरी करने को कहा। प्रदर्शन करने वालों में जिला अध्यक्ष विजय पुरोहित, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, संगठन मंत्री जयपाल सिंह बिष्ट, अनिल, वृजमोहन कोठियाल, जगमोहन रावत, नवीन नेगी, माघी आर्य, रामेश , पुरोहित, सूमन पवार, चंद्र प्रकाश सती आदि मौजूद रहे।
रिपोट— सुरेन्द्र धनेत्रा, चमोली गढ़वाल।



