रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
परिवार में शांति पसंद नहीं तो पारिवारिक टीवी सीरियल देखना शुरू कर दें
परिवार तोड़ना सीखना है तो देखें टीवी के पारिवारिक फैमिली ड्रामा एज
पारिवारिक षडयंतों में पीएचडी करें, देखकर पारिवारिक टीवी सीरियल
रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार
पूरा भारतीय समाज सामाजिक, सांस्कृतिक और परम्पराओं की दुहाई देता है विशेष कर हिंदू या कहें सनातनी।
भारतीय हिन्दू समाज की सामाजिक सांस्कृतिक परम्पराओं को बुद्धू डिब्बे/ टीवी सीरियल के माध्यम से पारिवारिक मनोरंजन के नाम पर जो परोसा जा रहा है उसमें कितनी सत्यता है या कहें सनातनी परंपरा कितनी सत्य है यह हिंदू धर्म के ठेकेदारों को मालूम होगा ही….?
जिस प्रकार से हिंदू समाज को बदनाम करने के लिए हिंदू परिवारों के पारिवारिक ड्रामे के नाम पर अनोखे अनोखे पारिवारिक षड्यंत्रों की पाठशाला सीरियल निर्माता निर्देशकों द्वारा चलाई जा रही है वह निसंदेह हिंदू परिवारों को भविष्य में खंड खंड कर देगी।
सास बहू, भाई बहन,भाई भाई,जेठ जेठानी,अब तो दादा दादियों, नाना नानियों,मामा,पति पत्नी सहित तमाम रिश्तों को संदेह/शक के दायरे में खड़ा कर दिया इन टीवी सीरियल निर्माता निर्देशकों ने….! ऐसे में क्या केवल हिंदू परिवारों में ही षड्यंत्रों का रश्मोरिवाज है…? क्या अन्य धर्मों में के पारिवारों में इस तरह के रस्मोरिवाज नहीं….? क्यों हिंदू परिवार ही टारगेट किए जा रहे हैं…?
हिन्दू संगठनों द्वारा फिल्मों पर या समाज में मिडिया की ख़बरों के आधार पर आंदोलन करते देखा और सुना परन्तु टीवी सीरियल के हिंदू परिवारों की बेमानी कुरूरितों पर कभी आवाज उठाते न देखा न सुना…! टीवी के पारिवारिक सीरीयलों में दिखाई जा रही हिंदू समाज की पारिवारिक षड्यंत्रों की श्रृंखला पर निःसंदेह पीएचडी की जा सकती है उसमें पारिवारिक टीवी सीरीयलों के निर्माता निर्देशकों के साथ हिंदू संगठनों का सहयोग प्राप्त किया जा सकता है क्योंकि इसमें इनका सोधार्थियों को भरपूर सहयोग मिल सकता है।