परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर निर्मम हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार
लोक संवाद टुडे/August 29, 2022
पारिवारिक कलह कहें या फिर विकृत मानसिकता के चलते एक विकृत मानसिकता के व्यक्ति ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की निर्ममता से चाकू से गला रेत कर दिल दहलाने वाला हत्याकांड कर डाला। घटना सामने आई है उत्तराखंड की ऋषिकेश से। यहां दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है बताया जा रहा है हत्यारा कोई और नहीं बल्कि घर का मुखिया यानी पिता है जिसने मां, पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दलीप कुंवर और एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे हैं, पूछताछ के बाद आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल हत्यारोपी महेश तिवारी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट का निवासी खामोश बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महेश की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ और एक बेटी विकलांग है। आरोपी पिता पंडिताई का काम करता है। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऋषिकेश के रानीपोखरी थाना क्षेत्र की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है कि आखिर इस जघन्य हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया। रानीपोखरी के एस ओ शिशुपाल राणा ने बताया कि आरोपी महेश रानीपोखरी के नागघेर में रहता है, जहां उसका अपना पक्का निजी मकान भी है। मामला पारिवारिक कलह का है या अन्य कोई कारण है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
जिंदा पति को मृत दिखाकर 9 साल से विधवा पेंशन ले रही शातिर महिला गिरफ्तार
लोक संवाद टुडे/August 29, 2022
उत्तराखंड- झूठ फरेब, जालसाजी और बेईमानी में महिलाएं भी पुरूषों के कान काटती नजर आने लगी है। ऐसा ही जालसाजी का मामला हाल ही में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पास एक ऐसा मामला आया, जिसमें जीवित युवक अपना डेथ सर्टिफिकेट लेकर न्याय की गुहार लगाने आया था की जमीन के लालच में कुछ लोगों ने उन्हें मृत घोषित कर उनकी जमीन अपने नाम कर दी।
फिर से ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है लेकिन इस मामले में पत्नी ने अपने जिंदा पति को मृत दिखाकर विधवा पेंशन लगाई है और 9 सालों से विधवा पेंशन ले रही है।
मामला जनपद ऊधमसिंहनगर जिले से है जहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक पत्नी अपने जिंदा पति को मृत दिखाकर साल 2013 से विधवा पेंशन ले रही थी। पुलिस ने तहरीर के बाद पत्नी और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
काशीपुर मोहल्ला काजीबाग निवासी उबेदुर्रहमान अंसारी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में बताया कि मोहल्ला कटोराताल निवासी खैरुलनिशा पत्नी मो. इकबाल व अन्जुम इकबाल पुत्री मो. इकबाल ने बेटी की मदद लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार और गलत तरीके से खुद को विधवा दिखा दिया। जिसके बाद पति के जिंदा होने के बावजूद उसे विधवा पेंशन मिलने लगी।
उबेदुर्रहमान ने कहा कि मो. इकबाल जीवित है लेकिन खैरुलनिशा चालाकी से विधवा पेंशन ले रही है। इससे उत्तराखंड सरकार को भी नुकसान हो रहा है। पात्रों का हक भी मारा जा रहा है। उबेदुर्रहमान का कहना है कि सूचना अधिकार अधिनियम में खैरुलनिशा का विधवा पेंशन फार्म, विधवा पेंशन सत्यापन फार्म, आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित दोनों मां-बेटी के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
