पद्मश्री अनिल जोशी क्या वास्तव में उत्तराखंड हितैषी हैं…..?
लोक संवाद टुडे से चर्चा के दौरान बातचीत से उत्तराखंडी करें आंकलन
उत्तराखंड के पर्यावरण क्षेत्र में पद्मश्री से पुरूस्कृत अनिल जोशी से लोक संवाद टुडे खास मुलाकात में उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर जोशी जी के विचारों से रूबरू हुए। उत्तराखंड का मूल निवास और भू कानून का मामला हो या रामनगर कालागढ़ कोटद्वार हरिद्वार सड़क मार्ग का मामला हो उस पर जोशी से चर्चा में देखने को मिला कि दोनों मुद्दों पर जोशी जी अनमने मन से उत्तराखंडियों के समर्थन में हैं,उनका प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रभाव बनाने में है क्योंकि जिस प्रकार चर्चा में उत्तराखंड के मुद्दे को आंशिक बनाते हुए अपनी राष्ट्रीय स्तर की यात्राओं को महत्व दिया वह शायद उत्तराखंड के हित में लोक संवाद टुडे को तो नहीं जंचा….! यही नहीं जिस प्रकार से उत्राखंड के मुद्दों से हटकर अपने को राष्ट्रीय स्तर का बनाने का प्रयास सभी व्यूवर,पाठकव उत्राखंड के निवासी जान सकते हैं । लोकसंवाद टुडे के पाठक और व्यूवर सही आंकलन कर सकते हैं…..? और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकते हैं।
जय उत्तराखंड