पत्रकार मित्र मंडली, रोटरी क्लब कोटद्वार व इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे स्नेह पुलिस चौकी और रेलवे परिसर मे किया पौधारोपण
पत्रकार मित्र मंडली ने पत्रकार सहयोगी के जन्मदिन के अवसर पर किया पौधरोपण
कोटद्वार। हरेला पर्व और हरियाली सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण को बचाने के लिए पूरे राज्य में विभिन्न संस्थाएं, सामाजिक संगठन, और पर्यावरण प्रेमी व्यक्तियों द्वारा उत्तराखंड को भरपूर हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोटद्वार के पत्रकार मित्र मंडली के सदस्यों ने भी रविवार को सनेह पुलिस चौकी परिसर में फलदार वृक्ष, पुष्प और सुगंधित पौधों का रोपण सनेह चौकी के पुलिस कर्मियों के साथ किया। यह मौका पत्रकार मित्र मंडली के पत्रकार मित्र मनोज नौटियाल के जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाने के लिए किया गया। पत्रकार मित्र मंडली में पर्यावरण प्रेमी पत्रकार कमल बिष्ट, सामाजिक और सांस्कृतिक कलाकार सुधीर बहुगुणा सामाजिक कार्यकर्ता और किसान हरीश नेगी, किसान और पत्रकार पुष्कर पवार तथा सनेह पुलिस चौकी प्रभारी अजय भट्ट, कैलाश, आदित्य सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहेे। सभी पत्रकार मित्र मंडली और पुलिसकर्मियों ने पौधों को सुरक्षित करने और पर्यावरण को बचाने के लिए सतत प्रयास करते रहने का प्रण लिया।
वहीं दूसरी ओर कोटद्वार रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे हरेला पर्व के अन्तर्गत कोटद्वार रेलवे स्टेशन परिसर मे पौधारोपण किया गया जिसमे विभिन्न प्रकार के फलदार छायादार वृक्ष लगाये गये । रेलवे परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रो○ डा○ के एस नेगी ने किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधारोपण करना स्वास्थ्य व शुद्ध आक्सीजन के लिए बहुत ही आवश्यक है खासकर कोरोना के वक्त जब आक्सीजन की कमी हो जाती है । उन्होंने इन वृक्षो के संरक्षण पर जोर दिया।इस अवसर पर सचिव ज्योति उपाध्याय, वाई पी गिलरा, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल,विजय माहेश्वरी ,अनीत चावला इनरव्हील अध्यक्ष श्रीमती रश्मि त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार वृक्ष लगाये गये ।कार्यक्रम के संयोजक अमित अग्रवाल थे ।इस अवसर पर डा○ के एस नेगी, ज्योति उपाध्याय, कुलदीप अग्रवाल,अवधेश अग्रवाल, अनीत चावला,अनिल भोला, गोपाल बंसल, श्रीमती ऊषा अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभा गुप्ता , दीपक भाटिया, दिनेश रस्तोगी, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, वाई पी गिलरा, अमित अग्रवाल , गुरूवचन सिंह, संजीव अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, डा○एन पी पोखरियाल, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर,सचिन गोयल ,शरत चन्द्र गुप्ता, कमल गुप्ता, श्रीमती बीना रावत, घीरजघर बछुवान ,शैवाल रावत ,सीमा उपाध्याय , रश्मि त्रिपाठी,साधना त्रिपाठी ,लतिका गोयल, मोनिका अग्रवाल,पूजा अग्रवाल इत्यादि रोटरी सदस्य,इनरव्हील सदस्या उपस्थित थे ।
202 अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वों साथ 3 शराब तस्कर गिरफ्तार
कोटद्वार। रविवार को अवैध शराब की तस्करी में लिप्त तस्करों को दबोचने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्ग चैकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि में 3 व्यक्तियों को लिप्त पाया, पूछताछ करने पर सही जवाब न मिलने पर पुलिस द्वारा तलाशी करने पर उनके पास कुल 202 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। जिसे वे अवैध रूप से बेचने के लिए जा रहे थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0-150/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम मु0अ0स0-153/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम। मु0अ0स0-154/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता रवि उर्फ रोबी पुत्र स्व0 विरेन्द्र कुमार नि0- झूलाबस्ती नियर टूयूब वैल कोटद्वार।मनीष थापा पुत्र श्री तेक बहादुर थापा नि0- ग्राम व पोस्ट- पोखाल पट्टी अजमेर मल्ला। हीरा राम पुत्र स्व0 श्री राय ग्राम पाजी वाला उत्तर दीनाशपुर थाना गुआल पखर W.B हाल नि0 जौनपुर डिग्री कॉलेज कोटद्वार।
पुलिस टीमउ0नि0 इंद्रजीत सिंह राणा
कान्स. 271 नापु0 राकेश गुसाई
कान्स. 247 नापु0 चण्डी प्रसाद
कान्स. 295 नापु0 आदित्य गिरी कान्स. 49 नापु0 धनपाल कान्स. 347 नापु0 अमित कुमार
30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 गिरफ्तार
रविवार को अवैध शराब में लिप्त एक आरोपी को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। कोटद्वार पुलिस द्वारा कलालघाटी चौंकी क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग लवदीप सिंह ढिल्लन को आईटीआई चौक झंडी चौड़ के पास से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0- 155 /2021 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता लवदीप सिंह ढिल्लन पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गुलालवाली साहनपुर नानू, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष।
पुलिस टीम उ0नि0 प्रधुम्न सिंह नेगी
कान्स. 287 नापु0 पावनीश
कान्स. 419 नापु0 नवीन
कान्स. 454 नापु0 विमल सिंह
कान्स. 101 नापु0 राकेश चौहान आदी मौजूद रहे।
सतपुली में पुलिस ने घर घर जाकर चलाया सत्यापन अभियान
कोटद्वार। पहाड़ी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में में पहुंचे दूसरे राज्यों के लोग मजदूरी, सांग भांजी बेचने,फेरी लगाकर रोज़गार करने भारी तादाद में पहुंच रहे हैं, जिनमें कुछ सामाजिक तत्व भी सेंधमारी कर पहुंच रहे हैं। ऐसे ही असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस अधीक्षक पी रेनुका देवी द्वारा प्रत्येक थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि बाहरी राज्यों से काम की तलाश में आए प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया जाए। इसी निर्देश के तहत थाना सतपुली में पुलिस कर्मियों के द्वारा कस्बा सतपुली/ विकास मोहल्ला ओर मल्ली सतपुली गांव में घर घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया। जंहा पर पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों और जनपदों के व्यक्तियों का सत्यापन शुरू किया गया। सत्यापन के दौरान ही मकान मालिकों को सत्यापन फार्म भी दिए गए।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर ओर किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य हैं। साथ ही उन्होंने बताया की आज चलाये गए अभियान के तहत आगामी पांच दिवस में मकान मालिक को अपने किरायेदार के सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा कर देना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके। वंही उन्होंने बताया की यदि कोई मकान मालिक ऐसे लोगो का सत्यापन नही कराते हैं तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अभियान में का0 तेज सिंह कुलदीप अर्जुन और वीर बहादुर शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




