रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
पत्रकार का जन्मदिन हरेला पर्व को समर्पित
पत्रकारों,पुलिस, वन विभाग सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी कैम्पस सहित वन क्षेत्र में किया पौधारोपण
कोटद्वार। हरेला पर्व से उत्तराखण्ड में राज्य को पर्यावरण मुक्त व हरा भरा करने को लेकर प्रकृति प्रेमियों सहित उद्यान, उद्योग,पुलिस, वन विभाग सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे मनोयोग से वृक्षारोपण किया जा रहा है।
बुधवार को कोटद्वार में एवीएन पोर्टल प्रभारी मिडिया कर्मी मनोज नौडियाल का जन्मदिन पत्रकार परिवार के कमल विष्ट, पुष्कर सिंह पवार, राकेश पंत द्वारा कोटद्वार थाने में में तैनात एस एस आई जे एस रमोला, कोटड़ी रेंज के रेंजर धर्मानंद ध्यानी, पूर्व रेंजर आरपी पंत, कुम्भीचौड मिनी सहकारी बैंक/समीति के अध्यक्ष हरीश नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र जजेडी के सहयोग से जन्मदिन का केक काटकर चौकी परिसर में तेजपत्ता और अर्जुन प्रजाति के वृक्ष रोपण कर मनाया। वृक्षारोपण का कार्यक्रम खोह नदी के तट पर विभाग की भूमि पर विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का सामूहिक रूप से वृहद रोपण किया गया। एस एस आई रमोला और रेंजर ध्यानी ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि पत्रकार बिरादरी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाने का तरीका समाज के लिए अनुकरणीय है। इस मौके पर पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कांस्टेबल शादाब अली, केहर गिरी, देवेंद्र फरत्याल, वन विभाग के कर्मचारियों में संदीप सिंह, फारेस्टर अशोक बिष्ट, ऋतु नेगी, राजेश सहित वन विभाग व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


