निस्वार्थ भाव से प्रवासियों व यात्रियों के लिए कौडिया चेकपोस्ट पर भोजन व्यवस्था
कोरोना संक्रमण काल में कई सामाजिक संगठन व्यक्ति और कुछ समाज से प्रेम करने वाले लोग निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं वहीं कुछ मुनाफा खोर विश्व संक्रमण काल में भी मुनाफाखोरी से बाज नहीं आ रहे लेकिन कोटद्वार के कुछ सामाजिक व्यक्ति ग्रुप बनाकर समाज सेवा में आगे आए हैं इनमें से एक ग्रुप पिछले तीन-चार दिनों से कौड़िया चेक पोस्ट पर निस्वार्थ भाव से राज्य से बाहर से आने वाले व्यक्तियों प्रवासियों यात्रियों मजदूरों वह ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से लेकर हेड कांस्टेबल होमगार्ड के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा वह भोजन की व्यवस्था बनाए हुए हैं सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक यह सामाजिक ग्रुप अपने निजी खर्च ससे भोजन व्यवस्था कर रहा है इस ग्रुप में व्यापारी एडवोकेट रिटायर कर्म और कुछ बेरोजगार युवा भी जुटे हैं इन समाजसेवियों ने बताया कि वे पिछले 3 दिन से आप तक लगभग छह सात सौ लोगों को अपने निजी खर्च से भोजन की व्यवस्था करा चुके हैं। गुरुवार को भी इस ग्रुप के प्रमोद बंसल ध्यान सिंह नेगी रिटायर वन निगम कर्मी जोशी जी, सुरेश भाटिया सहित कई सहयोगी यात्रियों और प्रवासियों की भोजन व्यवस्था जुटे रहे।
लैंसडौन वन प्रभाग ने कर्मचारियों के लिए 5 बेड का आइशोलेशन वार्ड किया तैयार
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग ने कण्वाश्रम स्थित वन बीट चौकी में 5 बेड का आइशोलेशन वार्ड तैयार किया है। कोरोना महामारी से संक्रमित वन निगम और वन विभाग के कर्मचारीयों के उपचार हेतू आइशोलेशन वार्ड की स्थापना की गई।इसके लिए वन विभाग ने पर्याप्त मात्रा में ऑक्ससीजन, ऑक्सीमीटर, 50 पी पी कीट, थर्मल स्कैनिंग मशीन, दवाई कीट, मास्क, सेनिटाइजर व 2 महीने के लिए एक फार्मेसिस्ट और एक डॉक्टर को प्राइवेट सेक्टर से हायर किया है।लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि कई मामलों देखा जा रहा कि अस्पतालों में कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के लिए बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं इसी को देखते हुए वन विभाग ने फैसला लिया कि वह कोरोना संक्रमित वन निगम और वन विभाग के कर्मचारियों के लिए आइशोलेशन सेंटर बनाए, कोटद्वार रेंज की कण्वाश्रम स्थित बीट चौकी को 5 वार्ड आइशोलेशन सेंट्रल में तब्दील किया गया है, आइसोलेशन सेंटर में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गयी हैं। 2 महीने के लिए एक डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को प्राइवेट सेक्टर से हायर किया गया है जिसका पूर्ण भुगतान लैंसडौन वन प्रभाग करेगा। लैंसडाउन वन विभाग के डीएफओ की इस सराहनीय पहल और कर्मचारियों के हितों के लिए निर्णय और कार्य की लोक संवाद टुडे टीम की ढेरों शुभकामनाएं।
कोटद्वार पुलिस का“मिशन हौसला”
कोटद्वार पुलिस द्वारा बीमार महिला /पुरूषों को दवाईया व आक्सीजन सिलेण्डर वितरित कर कोराना संक्रमण काल में मानवता व मित्र पुलिस का सामाजिक अभियान मरीजों व परिजनों को दे रहा भारी सुकून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढवाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जरुरतमंद लोग / कोविड से संक्रमित लोगो की हर सम्भव सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। जनपद पुलिस द्वारा कोरोना पाँजिटिव / बीमार व्यक्तियों की मदद की जा रही हैं। दिनाँक 12-05-2021 को (1) पंकज नेगी पुत्र गजपाल सिहं नेगी निवासी ऐता दुगड्डा कोटद्वार ने थाने पर आकर बताया कि उसकी भाभी श्रीमती सुनिता देवी जो कोविड से संक्रमित है तथा ऑक्सीजन लेवल बहुत कम है तथा उसे ऑक्सीजन सलेण्डर की आवश्यता है। पंकज नेगी की भाभी की मदद हेतु थाने से ऑक्सीजन सलेण्डर उपलब्ध कराया गया । (2) अहसान आलम पुत्र हाजी मौ0 हनीफ निवासी लकडीपडाव कोटद्वार द्वारा थाने पर आकर अवगत कराया कि उसकी माता श्रीमती शहनाज जो वृद्ध है तथा कोरोना संक्रमित है जिसका पूर्व में लगाया गया ऑक्सीजन सलेण्डर समाप्त हो गया तथा ऑक्सीजन लेवल अभी भी कम है ऑक्सीजन सलेण्डर उपलब्ध कराने की मांग की गयी जिस पर अहसान आलम को ऑक्सीजन सलेण्डर उपलब्ध कराया गया । (3) श्री रोहित पुत्र मुकेश चौधरी निवासी गिवईं स्रोत कोटद्वार पौडी गढवाल द्वारा थाने पर आकर अवगत कराया कि उसका भाई राजू जो कोविड-19 से संकम्रित है तथा ऑक्सीजन लेवल बहुत कम है जिसे ऑक्सीजन सलेण्डर की नितान्त आवश्यकता है को ऑक्सीजन सलेण्डर उपलब्ध कराया गया (4) पंकज पोखरियाल पुत्र नरेन्द्र प्रसाद निवासी गैराज रोड कोटद्वार पौडी गढवाल नें थाने पर आकर अवगत कराया कि उसके चाचा उसके चाचा श्री दिगम्बर पोखरियाल जो कोविड-19 से संक्रमित है तथा इनका ऑक्सीजन लेवल भी बहुत कम है जिसे ऑक्सीजन सलेण्डर की नितान्त आवश्यकता है जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाने से तत्काल पंकज पोखरियाल उपरोक्त को एक आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया तथा बताया गया कि आपको किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो पुन: सम्पर्क करे। जनपद पुलिस द्वारा की गयी इस सहायता से उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा, श्रीमान DGP महोदय, उत्तराखंड, के उक्त अभियान को सफल बनाने एवं जरुरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति मानवीय व्यवहार रखते हुये उनकी हर सम्भव मदद किये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे । “मिशन हौसला के तहत सहायता हेतु 112 या 9411112702 पर सम्पर्क करें” ।
होटल स्वामी को समय उपरांत होटल खोलना पड़ा महंगा, आपदा प्रबंधन के उलंघन पर मुकदमा
गुरुवार दिनांक 13.05.2021 को कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में मनाफाखोरी की आदतों से मजबूर और कानून को अपनी बपौती समझने वाले व्यापारी को खामियाजा भुगतना पड़ा। मामला कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दृष्टिगत भारत सरकार/ उत्तराखण्ड शासन व जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में निर्धारित प्रतिबन्धों का उल्लंघन करनें पर तथा बिना अनुमति बद्रीनाथ मार्ग स्थित निरंकारी स्वीट शाँप के स्वामी पंकज खरबंदा पुत्र भीमसेन खरबन्दा निवासी –इन्द्रानगर आमपडाव कोटद्वार द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दृष्टिगत भारत सरकार/ उत्तराखण्ड शासन व जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर निर्धारित समयावधि के पश्चात दुकान खुली पाये जानें पर *उ0नि0 श्री सन्दीप शर्मा* द्वारा थाना कोटद्वार पर *मु0अ0सं0 – 93/21 धारा- 51बी राष्ट्रीय आपदा व प्रबन्धन अधि0 व धारा 2/3 महामारी अधिनियम* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया !


