मेनू
News

निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
  1. देश का बहुचर्चित निर्भया कांड आज सुबह 5:30 बजे अंतिम घड़ी में पहुंच गया, आखिर निर्भया को और उसके माता-पता को 7 साल बाद ही सही पर न्याय मिल गया।चारों दुष्कर्म के आरोपी मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल में पवन जल्लाद ने फांसी देकर निर्भया को पूरा न्याय दिला दिया। चारों आरोपियों को फांसी पर लटकाने के बाद निर्भया के माता-पिता ने कहा कि आज का दिन निर्भय दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए आज उनकी 7 वर्षों की संघर्ष की लड़ाई की विजय हुई है साथी लोगों को भारत की न्यायपालिका पर भी विश्वास बढ़ा है निर्भया को न्याय मिलने के बाद दुष्कर्म के आरोपियों पर अब जल्द हो सकेंगे निर्णय पूरे देश में निर्भया के दोषियों को फांसी मिलने के बाद न्यायपालिका के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ने की खबरें आ रहे हैं। निर्भया के माता-पिता ने मीडिया, न्यायपालिका और सरकार का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि सभी ने उनको और उनके परिवार को तथा निर्भया जैसी कई लड़कियों को नई राह दिखाई है।

२- लोक संवाद पूरे परिवार की ओर से सभी देशवासियों से अपील- कोरोना वायरस से डरे नहीं, सुरक्षा अपनाए, बिना वजह बाहर ना निकले, जब भी बाहर जाना हो या घर में प्रवेश करना हो साबुन से अच्छी तरह 20 मिनट तक हाथ धोए। भीड़ में जाने से बचें, साथ ही रविवार को प्रधानमंत्री के संदेश जनता कर्फ्यू में सहयोग कर पूरे विश्व को संदेश दें कि भारतीय परंपरा विश्व बंधुत्व की है। ‘कोरोंना से बचने का संकल्प लें संयम बरतें’ धन्यवाद।

संबंधित खबरें