मेनू
News

नारायबगड ब्लॉक के पंती में बादल फटने से मची तबाही।

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  नारायबगड ब्लॉक के पंती में बादल फटने से मची तबाही। 

बीआरओ के मजदूरों के 30 घर हुए तबाह।

रिपोर्ट सुरेन्द्र धनैत्रा

 जनपद चमोली के दुरस्थ ब्लॉक नारायणबगड़ विकासखण्ड के पंती में सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे बादल फटने से तबाही मच गई ,अफरा तफरी में लोगों को घरों से बाहर निकल कर जान बचानी पड़ी। हालांकि इस घटना में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गयी  जो बहकर दूर तक लुढक गये।विद्युत विभाग के विद्युत पोल, तारों के बंडल,11 पुराने  ट्रांसफार्मर समेत कई बाइक मलबे की चपेट में आकर सड़क पर बिखरी मिली वहीं सड़क पर पूरा मलबा आने के चलते यातायात पूरी तरह पांच घंटे अवरुद्ध रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक,तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्यो में जुट गया। बीआरओ द्वारा सड़क खुलवाने का कार्य जेसीबी मशीनों द्वारा किया जा रहा है 

विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी।

बीआरओ के मजदूरों और उनके परिवार को प्रशासन द्वारा सहयोग के साथ ही रहने व खाने की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी मजदूरों को कपड़े, खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराकर सहयोग दिया। स्थानीय लोगों की संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

 मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा  जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक  21, 22, 23 व 24 सितम्बर, 2021 को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछार पड़ने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। जनपद/तहसील स्तर पर गठित आई.आर.एस. प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगें। किसी भी मोटरमार्ग के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा अवरूद्ध मोटरमार्गों के संबंध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक/ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। समस्त चौकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणांे एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को दूरभाष संख्या 01368-221840 अथवा मोबाइल नं. 9412082535 पर पर तत्काल उपलब्ध कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें