नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
दिनांक 19.03.2022 को पैठाणी , जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना पैठाणी में एक शिकायत दर्ज करवाई कि पंकज सिंह रावत ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी में मु0अ0सं0 06/2022 धारा 376/506 भादवि0, ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम पंकज सिंह रावत पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में पीडिता के मेडिकल एवं अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी के बयान के आधार पर धारा 376 भादवि0, ¾ पोक्सो अधिनियम को घटोतरी कर धारा 354 भादवि एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त पंकज सिंह रावत को दिनांक 21.03.2022 को तिरपाली रोड़ नर्सरी बैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पताः- पंकज सिंह रावत पुत्र दयाल सिंह रावत निवासी ग्राम बडेथ, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ।
3 स्मैक तस्कर 13.6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
कोटद्वार थानाअन्तर्गत अवैध नशे के कारोबार को लगाम लगाने हेतु एसओजी प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग दिनांक मंगलवार को अभियुक्त धनन्जय उर्फ राहुल पेन्टर को 4.8 ग्राम अवैध स्मैक, अभियुक्त शिवम कुमार को 4.2 ग्राम अवैध स्मैक एवं अभियुक्त दीपक कुमार को 4.6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धोबीघाट कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक पीने के आदी है। उक्त स्मैक को उनके द्वारा नदीम उर्फ नन्दू बच्चा लकड़ी पड़ाव कोटद्वार से खरीदा था। जिस संबन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT मु0अ0सं0- 81/2022 धारा 8/21के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त नदीम उर्फ नन्दू बच्चा की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया ।
*अभियुक्तों का नाम पताः-*
• धनन्जय उर्फ राहुल पेन्टर पुत्र सूरज प्रकाश, निवासी शिवपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 24 वर्ष)।
• शिवकुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी, शिवपुर, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 24 वर्ष)।
• दीपक कुमार पुत्र स्व0 श्री लाल बहादुर, निवासी विकासनगर, गाड़ीघाट, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 29 वर्ष)।
धामी सरकार की भव्य ताजपोशी
प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी चड्ढा सहित ग्यारह राज्यों के मुख्यमंत्रियो सहित कई वीआईपी होगे अतिथि ।
परेड ग्राउन्ड बनेगा धामी सरकार का मेजबान

