रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
नव संवत्सर 2080 की पूर्व संध्या पर कोटद्वार में निकली भव्य पदयात्रा
कोटद्वार. सनातन परम्परा के तहत शुरू होने वाले नव संवत्सर/वर्ष विक्रमी संवत् 2080 युगाब्द 5125 की पूर्व संध्या पर नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समीति कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार में सनातन परम्परा में आस्था रखने वाले संगठनों, महिला मंगल दलों/कीर्तन मंडलियों ने नगरनिगम के मालवीय उद्यान पार्क से पंचायती हिंदू धर्मशाला तक भजनों, कीर्तनों व धार्मिक नृत्य गीतों के साथ पदयात्रा का संचालन किया.
कीर्तन मंडलियों व महिला मंगल दलों में सनेह लालपानी क्षेत्र से व नवसंवत्सर समीति के सनातनियों ने प्रतिभाग किया.
