सोशल डिस्टेन्सिंग नियमों का उल्लघंन करने वाले 14,777 हुवा चालान
कोटद्वार गढ़वाल जनपद में कोरोना सक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में कोविड नियमो की अनदेखी करने पर कार्रवाई की गई। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा विगत छ: माह में अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 वेश्वविक महामारी को फैलने से रोकने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 27,571 व्यक्तियों का एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन न करने वाले 14,778 व्यक्तियों का चालान किया गया साथ ही सार्वजनिक स्थानो पर थूकने वाले 260 व्यक्तियो का चालान करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालो को मौके पर अब तक कुल 1,10,284 मास्क वितरित किये गये। जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में ड्यूटी के दौरान शादी समारोहों/ स्कूलों/कॉलेजों/फलैक्सी बोर्ड/साईन बोर्डो/पम्प्लेट/पोस्टर एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, ट्वीटर, इन्ट्राग्राम) के माध्यम से भी आमजन को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने एवं मास्क पहनने हेतु डेमो देकर लागातार जागरूक किया जा रहा है। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु जागरूकता अभियान लगातार जारी है।
समस्त जनपद वासियों से अनुरोध है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु मास्क का नियमित रूप से प्रयोग करने एवं सोशल डिस्टेन्सिग के नियमो का पालन करने में पुलिस का सहयोग करें।
कोटद्वार में पुलिस सक्रिय, अपराधियों पर लगाम लगनी शुरू।
साल के पहले दिन छः अपराधियों पर नकेल कसी
कोटद्वार में बढते अपराधों और अपराधियों से शर्मिन्दगी झेल रही कोटद्वार पुलिस ने आखिरकार नव वर्ष में अपनी कार्यशैली में बदलाव कर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी। नववर्ष के पहले दिन शुक्रवार को कोटद्वार पुलिस ने छह सक्रिय अपराधियों पर शुरू कर दी।

