रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
नयार नदी में डूबने से युवक की मौत ।
सतपुली । तहसील सतपुली के अन्तर्गत पूर्वी नायर नदी में सतपुली पुल के नीचे नयार में डूबने से 19 वर्षीय युवक अमन असवाल पुत्र यशपाल सिंह असवाल, ग्राम नगर पोस्ट मावधार विकासखंड कल्जीखाल की मौत हो गयी ।
थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला ने बताया कि लगभग दोपहर दो बजे थाना सतपुली में नयार नदी में युवक के डूबने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ सतपुली टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया । लगभग एक घण्टे के बचाव कार्य के बाद स्थानीय तैराकों व एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक को नदी से बहार निकाला गया । बहार निकालकर एसडीआरएफ के जवानों ने पम्पिंग देकर युवक को बचाने का पूर्ण प्रयास किया । उसके बाद युवक को 108 के माध्यम से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया । युवक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है । सतपुली पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
मौके पर एस आई कैलाश चन्द्र सेमवाल, कांस्टेबल तेज सिंह डाबर, कुलदीप, ग्राम प्रधान सरासू शैलेन्द्र असवाल, कुनाल आदि उपस्थित रहे ।


प्रमोशन के बाद पदस्थापना न होने पर भड़के शिक्षक
कोटद्वार।राजकीय शिक्षक संघ ने विभाग द्वारा एलटी शिक्षकों का प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन किये जाने के चार माह बाद भी पदस्थापना नहीं किए जाने से रोष जताया है।प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत और महामंत्री मनमोहन चैहान ने कहा है कि लंबे समय बाद विभाग द्वारा 1300 एलटी शिक्षकों को इस वर्ष मई माह में प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन दिया गयाए लेकिन उनमें से 800 शिक्षकों की अभी तक पदस्थापना नहीं की गई है। ये सभी शिक्षक वर्तमान में भी एलटी पदों पर ही काम कर रहे हैं। इनमें अधिकांश शिक्षक ऐसे हैंए जिनको एलटी पद पर 22 वर्ष पूरे होने को हैं। प्रोन्नत वेतमान से वंचित होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है साथ ही पदास्थापना न होने पर उन्हें प्रवक्ता वेतनक्रम का लाभ नहीं मिल पा है। कहा कि जितनी जल्दी हो सके पदोन्नत पाए शिक्षकों की पदास्थापना की जाए ताकि शिक्षक पूर्ण मनोयोग से छात्रों को ऑनलाइन शिक्षण का लाभ पहुंचा सकें।
——————————
महापौर हेमलता नेगी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए
कोटद्वार। नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने कोरोना संक्रमण एवं डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर निगम के अधिकारियों की बैठक लेते हुए अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये।नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में महापौर हेमलता नेगी ने सफाई निरीक्षकों को प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने की बात कही है, महापौर ने कहा कि अधिकांश वार्डो से नियमित सफाई एवं नालियों की सफाई न होने की शिकायतें आ रही है, जो कि गंभीर मामला है, महापौर ने अर्कमण्य एवं लापरवाह कर्मचारियों को भी चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अर्कमण्य एवं लापरवाह कर्मचारियों के कारण ही वार्डो में शिकायतें आ रही है, कहा कि वर्तमान में एक ओर जहां कोरोना महामारी अपने चरम पर पहंुच गयी है, वहीं अब डेंगू से भी बीमार होने की शिकायतें आ रही है, जिसके लिए नगर निगम को तय कार्यक्रमों के हिसाब कार्य करना होगा। प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई, चूने एवं दवाइयों का छिडकाव करना नितांत जरूरी है। उन्होंने डेंगू की रोकथाम को लेकर शहर में लगाये गये प्लैक्सों को भी सही जगहों पर लगाने के निर्देश दिये ताकि राह चलने वाले लोग भी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। इस मौके पर नगर आयुक्त पीएल शाह, सफाई निरीक्षक सुनील चैधरी, सोवेन्द्र चैधरी मौजूद थे।
———————-
लोनिवि पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया
कोटद्वार।उतराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा ने लोक निर्माण विभाग शाखा दुगड्डा पर नगर क्षेत्र हुए निर्माण कार्यों पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि लोक निर्माण विभाग शाखा दुगड्डा द्वारा नगर क्षेत्र में कई मोटर मार्गों का निर्माण करवाया गया है जिसके लिए विभाग द्वारा साइन बोर्ड भी लगवाया गया है लेकिन कई साइन बोर्ड में जरूरी चीजें जैसे सड़क की लंबाई.चैडाईए निधि का नामए कुल लागत धनराशि का कोई उल्लेख नहीं है। जिससे प्रतीत होता है कि निर्माण कार्यों में कुछ अनियमिताएं रही होंगी इसलिए विभाग द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियों को साईन बोर्ड में नहीं लिखा गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डा शक्तिशैल कपरवान राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय ध्यानी कोमल सजवाण राजाराम अण्थ्वाल आदि शामिल रहे।
—————————
बेटे की हत्या की आशंका को लेकर पिता लगा रहे न्याय की गुहार
कोटद्वार।कोटद्वार से सटे उत्तर प्रदेश के बिजनोर जनपद के अंतर्गत चोड़खत्ता के जंगल मे बीते 8 सितम्बर को झण्डीचैड़ निवासी संदीप नाम के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।बीते07 सितम्बर को संदीप सुबह काम के लिए निकला था जिसमे सन्दीप के साथ काम करने वाले हरपाल और राजू संदीप को यूपी के चोड़खत्ता ले गए।मृतक सन्दीप के परिजन अब सोची समझी साजिश के तहत सन्दीप की हत्या की बात कह रहे है।मृतक के परिजन दर दर की ठोकरे खाते हुए अब कोटद्वार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है।मृतक के पिता नैन सिंह और मौसा हरीश सिंह ने ग्रामीणों को साथ लेकर तहसील में पंहुचकर उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए हरपाल और राजू पर हत्या पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।मृतक के परिजन ने पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण चंद खंतवाल और पार्षद सुखपाल शाह पर मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।जिसमे मृतक के परिजनों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को संदिग्ध करार दिया।
—————————————————-
किसान अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने किया प्रदर्शन
कोटद्वार।किसान अध्यादेश के खिलाफ एवं बेरोजगारों को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के लिए कांग्रेस सेवा दल द्वारा पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता तहसील परिसर के गेट में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसान अध्यादेश वापस लो बेरोजगारों की भर्ती शीघ्र करो बेरोजगारों को रोजगार भत्ता सीघ्र दोए जैसे नारो के साथ प्रदर्शन किया।पूर्व राज्य मंत्री एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगीए तेजपाल पटवाल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। किसान विरोधी अध्यादेश को किसानों की भावनाओं के अनुरूप वापस लेने केंद्र व राज्य सरकारों सरकारी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का काल में हुए किसान मजदूर शिक्षित बेरोजगारों को ₹10000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है।कांग्रेसजनों ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी की गिरती अर्थव्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं हैं आम जनता से भाजपा द्वारा चुनाव में जो वादे किए गए थे उनमें से एक भी वायदा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया। पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी महंत ऋषिश्वरानंद तेज सिंह पटवालए प्रेम सिंह पयाल विनोद रावत बृजेंद्र नेगी आशुतोष कंडवाल विक्रम राणा ईरशाद सलमानी रजनीश रावत श्रीधर बेदवाल देवेंद्र भट्ट योगेंद्र सिंह अतुल नेगी मुख्य रूप से उपस्थित हुए।