मेनू
News

नगर निगम कोटद्वार की वार्षिक बोर्ड बैठक बनी राजनीति का अखाड़ा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार नगर निगम की वार्षिक बोर्ड बैठक बनी राजनीति का अखाड़ा

स्थानीय मुद्दों को छोड़कर राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस

राजनीति के चलते एक दूसरे पर व्यक्तिगत आक्षेप

गृह कर और संपत्ति कर को लेकर पार्षदों ने पूर्व मंत्री तक पर की छींटाकशी

नगर निगम की बोर्ड की बैठक में काफी हंगामा भी  हुआ काफी तक़रार 

कोटद्वार नगर निगम की सालाना बोर्ड बैठक कोटद्वार के प्रेक्षागृह में हुई, जहां पर बैठक की शुरुआत ही हंगामेदार रही। बीजेपी पार्षद ने मेयर और उनके पति सहित कांग्रेसियों पर संपत्ति कर और ग्रह कर थोपने का आरोप लगाए। जिससे  कांग्रेसी पार्षद भी भड़क उठे। संपत्ति कर पर कांग्रेसी पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर अपनी सरकार की कमी छुपाने का आरोप लगाते हुए कहां की यह तो भाजपा सरकार की ही देन है न किंग कोटद्वार नगर निगम के मेयर की। कोटद्वार निगम की बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव भी सर्व सम्मति से प्रस्ताव हुए।बोर्ड की बैठक में पार्षदों मे कमल नेगी व पार्षद अनिल रावत ने  सर्वाधिक मुद्दे बैठक में उठाये।महापौर हेमलता नेगी ने बोर्ड की बैठक में बड़े ही संयमित रूप से पार्षदों की हर बात को सुना।  बीजेपी और कांग्रेस पार्टीबाजी के मुद्दे पर बहस में पड़े पार्षदों को महापौर ने बड़े ही शालीनता से समझाते हुए नगर निगम कोटद्वार की जनता के हितों को तवज्जो देने पर जोर दिया। बैठक में कई पार्षदों ने मुद्दा उठाया कि, कुछ पार्षद दूसरे के वार्ड में जाकर हस्तछेप करते है,यह बंद हो।गायत्री भट्ट पार्षद और पार्षद विपिन डोबरियाल के बीच तीखी झड़प भी हुई।निगम के अंतर्गत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर पार्षद अंजुम शबा ने अपनी बात रखी,और कहा कि, निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता की जांच एनओसी पर पार्षदों की संस्तुति ली जानी चाहिए। विकास कार्यों में टेंडर 20 प्रतिशत से नीचे डाउन न हों इस पर नगर आयुक्त ने इस पर संस्तुति दी,और पार्षदों ने भी इस पर सहमति दी । बैठक में कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के बीच तीखी बहस में नगर निगम के विकास कार्यों के लिए विकास बजट में भेदभाव को लेकर भी भारी हंगामा हो गया। नगर आयुक्त साह ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। अपशिष्ट पदार्थ के निस्तारण को लेकर विना भूमि के डीपीआर बनाने पर पार्षद कांति ने आपत्ति व्यक्त की। वहीं पार्षद विपिन डोबरियाल ने गोपाल गौ सैवा सदन को १८ बीघा भूमि विना जांचे परखे देने पर आपत्ति करते हुए उक्त भूमि को वापस नगर निगम लेने पर जोर दिया। पार्षद सौरभ नौडियाल ने विकास बजट को लेकर भेद भाव की बात रखी। बताते चलें की बोर्ड बैठक में नए एजेंडे में 30 बिंदु रखे गए जिसमें कुछ बिंदुओं में सर्व सहमति जताई गई व अन्य बिंदु अगले बोर्ड बैठक में सुनने के लिए रखे गए। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त पीएम साह महापौर हेमलता नेगी सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी टीआई अंकिता बिष्ट ४०वार्डो के अधिकांश पार्षद  मौजूद रहे।

संबंधित खबरें