मेनू
News

नगर निगम कोटद्वार का मुख्य बाजार गंदगी का साम्राज्य

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार नगर निगम का मुख्य बाजार में गंदगी का अंबार 

स्वच्छ नगरनिगम का नारा देने वाले कोटद्वार नगर निगम के नारे में कितनी सत्यता है,यह कोटद्वार के मुख्य बाजार में कही भी देखा जा सकता है। शहर की मुख्य सड़कों, नालियों, शौचालयों सहित पार्को की स्वच्छता नगर निगम की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है। शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी नगरनिगम प्रशासन की होती है। स्वच्छता अभियान को सुचारू बनाने के लिए नगरनिगम के पास जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी फौज तैनात है लेकिन उसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम प्रशासन का मुंह चिढाने के लिए बहुत है। शहर का गोखले मार्ग, बद्रीनाथ मार्ग, गैरेज रोड, गंगा दत्त मार्ग स्टेशन रोड़ सहित गाड़ी घाट रोड पर सडको पर फैला कूड़ा,गंदे पानी और कचरों से भरी नालियां, कूड़ेदानों से बाहर फैला कूड़ा, शौचालयों में भरी गंदगी, पानी की टूटी टोंटियां,टूटी फ्लैश सीटें देखकर लगता है जिम्मेदार वार्ड पार्षदों, अधिकारियों, सुपरवाइजरों और सफाई कर्मचारियों को कूडे कचडे के मुकुट पहना कर सम्मानित करवाया जाए। कोरोना संक्रमण के दौरान भी जब स्वच्छता के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी इस तरह स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतेंगे तो कोटद्वार को महामारी निश्चित रूप से तोहफे में मिलने वाली है।

बेटियों तथा महिलाओं को समाज में बेटो तथा पुरुषों की तरह मिले पहचान

कोटद्वार।बाल विकास परियोजना नैनीडांडा में “घौर की पछ्याण, नौनी कू नौ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड की 50 बालिकाओं एवं महिलाओं को नाम पट्टिकाए वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में बेटियों तथा महिलाओं को घर व समाज में बेटो तथा पुरुषों की तरह ही पहचान दिलाना है। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती संतोषी गुसाईं, ब्लाक प्रमुख श्री प्रशांत बछवाण, खंड विकास अधिकारी श्री संतोष जेठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री संजय पांडे बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप नेगी के अलावा ग्राम ग्राम प्रधानों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में ग्राम भोपाटी की किशोरियों तथा आँगनबाडी कार्यकर्ती आशा रावत द्वारा  “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “पोषण” व “सरूली बुवा” जैसे कार्यक्रमो द्वारा लोंगो को जागरूक भी किया गया।

काश्तकारों को पशुपालन विभाग ने नश्ल सुधार हेतु वितरित किए उच्च नश्ल के बकरे

कोटद्वार।पशुपालन विभाग द्वारा जिला योजना के अन्तर्गत नसल सुधार हेतु बकरा सांड का वितरण  प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा के निर्देशानुसार कलोड़ी हाट बाजार पशु नश्ल सुधार करने हेतु उच्च नश्ल के बकरों का वितरण किया गया। इससे बकरी पालको को उन्नत नस्ल के बकरा सांड मिल जाने से भविष्य में उच्च नश्ल की बकरी मिलने लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में 10 काश्तकारो को बकरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पशु चिक्तिसाधिकारी डा0 रोहित सिंह द्वारा बकरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टैग लगाए तथा बकरी पालको को निर्देशित किया गया कि वे आज इन बकरों को गुड़ का पानी मिलाकर पिलाए ताकि इनकी थकान दूर हो जाए तथा 15 दिन तक इन्हें अन्य बकरियों से अलग ही रखे।। इस अवसर पर डा0रोहित सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी रमेश चन्द्र , पवन कुमार वेटनरी फार्मेसिस्ट प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में  मनमोहन सिंह बिष्ट एवं श्री राकेश असवाल उपस्थित रहे। सभी बकरी पालको को बकरा  मिलने पर  प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा  का धन्यवाद किया गया। बकरों से लाभान्वित होने वाले काश्तकार जगदीश सिंह पवेख, वेद प्रकाश सौड़, रवी भानू ठंठोली, हरिन्दर सिंह दिउसा, पुष्कर सिंह हिलोगी, दरवान सिंह च्वरा, प्रेम सिंह  खरीक, श्रीमती सुषमा देवी सुन्डल, नत्थी सिंह ढौरी,महावीर सिंह तिमली मौजूद रहे।

संबंधित खबरें