रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार नगर निगम मे 15 जून 2020 को कोटद्वार नगर उपायुक्त द्वारा श्रम विभाग द्वारा बेटी के विवाह के लिए अनुदान हेतु प्रार्थना पत्र प्रमाणित करने पहुंची निर्धन महिला के प्रपत्र जिसमें सरकारी प्रपत्र स्टाम्प पेपर भी सम्लित था, का भारी अपमान हुवा। महिला द्वारा जब प्रपत्र सहायक नगर आयुक्त को दिए गये तो स.आयुक्त द्वारा उन प्रपत्रों बिना देखे फाडकर रद्दी की टोकरी मे डाल दिए।जिसकी विडिओ सोसल मिडिया मे भी खूब वाइरल हुई।बाद मे इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से लेकर उच्चाधिकारियों तक हुई परन्तु कोई कार्रवाई नही हुई।इसी प्रकरण को लेकर कोटद्वार के संस्कार संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने सूचना अधिकार से जानकारी मांगी है।



