रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में चुनाव समिति सवालों के घेरे में
नामांकन के बाद भी सदस्यता अभियान जारी….!
चुनाव समिति के पदाधिकारियों का परिजन अध्यक्ष पद की दावेदारी में… !
एक प्रतिष्ठान और एक स्थान से एक से अधिक सदस्य…!
अलग अलग प्रतिष्ठान के नाम पर सदस्य को दोहरी सदस्यता…!
कोटद्वार। कोटद्वार में व्यापारियों के व्यापारिक संगठन “नगर उद्योग व्यापार मंडल” के चुनाव कई वर्षों बाद होने जा रहे हैं। व्यापारियों द्वारा गठित चुनाव समिति चुनाव पूर्व ही विवादों का पिटारा बनकर रह गई है । मामला जैसा कि चुनाव करवाने वाली गठित समिति के किसी भी संगठन,समीति या मंडल की संवैधानिकता का होता है कि गठित चुनाव समीति में सामिल पदाधिकारियों और सदस्यों के परिजन किसी भी पद पर चुनाव नहीं लड़ सकते परन्तु कोटद्वार नगर उद्योग व्यापार मंडल में सारे नियम कायदों को ताक पर रखकर समिती चुनाव परम्परा का मजाक बना रही है। दूसरी खामी चुनाव समिति की कि पदों के नामांकन के बाद भी सदस्यता अभियान जारी है…! 26 मई रविवार को चुनाव वोटिंग होनी है परन्तु अभी तक सदस्यों के नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया जारी है…। खामियों का पिटारा यहीं समाप्त नहीं होता चुनाव समिति द्वारा एक प्रतिष्ठान और एक पते/एडरस पर दोहरी सदस्ता दी गई है। चुनाव में प्रतिभागियों को को गुरुवार 23 मई तक संशोधित वोटर लिस्ट नहीं सौंपी गई है ऐसे में चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों के सामने अजीबो-गरीब स्थिति बन गई है कि कैसे वे वोटर को अपने पक्ष में वोट करने की अपील करें…?
कोटद्वार में होने वाले वाले नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव कैसे विना व्यवधान के शांतिपूर्ण हो पाएंगे बड़ा प्रश्न है..? यही नहीं चुनाव समिति की मनसा क्या वास्तव में निष्पक्ष चुनाव करवाने की है या फिर व्यापारियों में पदाधिकारियों के बजाए चुनाव समिति का बर्चस्व बनाए रखने की है…? यह तो आने वाली 26 मई रविवार का दिन ही बताएगा….?