मेनू
News

नगरनिगम के घटिया निर्माण कार्य पर मेयर नाराज

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
 सतपुली- दिल्ली – कोटद्वार – श्रीनगर  रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए |
सतपुली ।  राज्य आन्दोलन कारियों द्वारा दिल्ली से सतपुली चलने वाली रोडवेज बस सेवा को शुरू करने के लिये मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और रोडवेज के महाप्रबंधक को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। सामाजिक कार्यकर्ता और राज्य आन्दोलनकारी महिपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया गया की पूर्व में दिल्ली से सतपुली तथा उसी दिन वापस दिल्ली चलने वाली रोडवेज बस को बंद कर दिया गया है जिसे पुनः शुरू करने के लिए राज्य आन्दोलनकारियों तथा स्थानीय लोगों के द्वारा एकमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया | साथ ही कोटद्वार से सुबह ७ बजे श्रीनगर के लिए जाने वाली रोडवेज को भी पुनः शुरू किये जाने को लिखा गया है  तथा सतपुली आने वाली सीधे दिल्ली से सतपुली किया जाय  | ज्ञापन भेजने वालों मे सामाजिक कार्यकर्ता और राज्य आन्दोलनकारी महिपाल सिंह रावत  के नेतृत्व में भेजा गया जिसमे थामेश्वर कुकरेती चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी समिति,पुष्पेन्द्र रांणा पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी, सत्यनारायण मित्तल अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ रा० महा०  सतपुली, देवेन्द्र सिंह सभासद, दीपक चन्द्र, देवेन्द्र गौड़ अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान एव कल्याण परिसद, विनोद धस्माना, डब्बल मियाँ, सुनील चन्द्र  शामिल रहे |
 पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडोन में स्पेशल ई-लोक अदालत का आयोजन
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल द्वारा 07 नवम्बर, 2020 को जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर तथा लैंसडोन) में स्पेशल ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस स्पेशल ई-लोक अदालत में पराक्रम्य विलेख अधिनियम की धारा 138 के अन्तर्गत शमनीय प्रकृति के अपराधिक वादों का निस्तारण हेतु सन्दर्भित किया जायेगा। 
उक्त के संबंध में आज सभागार, जिला जज परिसर, पौड़ी में सिविल जज (व.ख.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा द्वारा प्रेस के साथ वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि इस बार ई-लोक अदालत ‘चैक बांउस‘ पर आधारित होगा तथा प्राप्त आवेदनों के संबंध में प्री-मीटिंग 29 अक्टूबर एवं 05 नवम्बर, 2020 को आयोजित की जायेगी।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिनका उपरोक्त प्रकार का वाद न्यायालय में लम्बित है, अथवा प्री-लिटिगेशन का मामला, संबंधित न्यायालय मे ड्राप बाॅक्स के माध्यम से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी  अथवा जिला न्यायालय पौड़ी गढ़वाल की ई-मेल कर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नियत कराया जा सकता है। 
नगर निगम में हो रहे घटिया निर्माण कार्यों को लेकर मेयर शख्त
कोटद्वार । मंगलवार को नगरनिगम की मेयर हेमलता नेगी ने नगरनिगम के कर्मचारियों की बैठक ली । जिसमें उन्होने कर्मचारियों को समय से वेतन दिये जाने, सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि व सभी चालीस वार्डों में सफाई व्यवस्था लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत बनाये गये कुछ कूड़ाघरों के घटिया निर्माण को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मेयर ने कहा कि नगर निगम में हो रहे घटिया निर्माण कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा मंगलवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित बैठक में मेयर हेमलता नेगी ने नगर आयुक्त को कर्मचारियों को समय से वेतन दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर भी शासन स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश देते हुए कहा कि निगम कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है, जिससे उनको अपने परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कतें आ रही है।वहीं उन्होने नगर निगम क्षेत्र में बनाये गये कुछ कूड़ाघरों के घटिया निर्माण को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नगर निगम में हो रहे घटिया निर्माण कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मेयर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। कहा कि विभिन्न वार्डों से नियमित सफाई को लेकर शिकायतें आ रही है, जो कि ठीक नहीं है, उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई निरीक्षक सभी वार्डों की प्रत्येक दिन की सफाई की रिपोर्ट नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध करवायेंगे ताकि स्थिति का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक वार्ड में काम के हिसाब से कार्मिकों की ड्यूटी लगाये जाने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर नगर आयुक्त पीएल शाह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, सोवेन्द्र चौधरी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें