मेनू
News

धुमाकोट जा रही स्वीफ्ट गिरी खाई मे,महिला घायल

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
 धुमाकोट जा रही स्वीफ्ट खाई में गिरी, महिला घायल
कोटद्वार।आज सुबह नजीबाबाद से धुमाकोट जा रही स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या u p 20 a t 5946 मेदावन के समीप सिमला रोला पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी , जिसमे चालक एव महिला सहित कुल चार लोग सवार थे योगेंद्र 27 पुत्र महेंद्र सिंह (चालक) , दिंगरपुर उ 0प्रदेश , जनार्दन प्रशाद 62 पुत्र विशन दत्त , अनुज कुमार 40 पुत्र जगत राम, राजेश्वरी देवी 67 पत्नी जगतराम , जिसमे की महिला को सामान्य चोटे आयी है जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा भर्ती कराया गया है
स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया  20 अगस्त से ऑनलाइन
काेटदार। डॉ० पि०द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,  कोटद्वार में आज प्राचार्या प्रो० जानकी पंवार ने बताया कि बी०ए०,  बी०एस०सी०, बी०कॉम० प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 20 अगस्त से केवल ऑनलाइन  माध्यम से प्रारम्भ की जा रही है । दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक online.gpgckotdwar.org  के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संपादित की जाएगी। सभी अभ्यर्थी महाविद्यालय द्वारा दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश ले सकते हैं।  जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 29 अगस्त  है। अतः महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने बताया कि इस संबंध में सभी नियम एवं प्रवेश विवरणिका महाविद्यालय की वेबसाइट एवं ऑनलाइन प्रवेश के लिंक पर उप्लब्ध है जो अभ्यर्थी प्रवेश लेना चाहते हैं वह अंतिम तिथि से पहले महाविद्यालय द्वारा दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।
कोटद्वार के गंगादत्त जोशी बाजार क्षेत्र मे एक परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित
कोटद्वार ।कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिस कारण लोग दहशत में है।मंगलवार को शहर के गंगा दत्त जोशी मार्ग में एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।आश्चर्य की बात तो यह है कि इन चारों सदस्यों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नही हैं ।जबकि गंगादत्त जोशी मार्ग व्यवसायी व ग्राहकों से भरा रहता है ।
वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार बद्रीनाथ मार्ग से सटे गंगादत्त जोशी मार्ग निवासी 58 वर्षीय पुरूष, 52 वर्षीय महिला, 11 और 14 वर्षीय बालिकाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। विगत 12 अगस्त को उक्त लोगों को बुखार की शिकायत पर राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा। मंगलवार को चारों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज बहुखण्डी ने बताया कि उक्त चारों लोगों में से किसी भी व्यक्ति की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नही हैं ।कोरोना पॉजिटिव आये परिवार के सदस्यों के सम्पर्क में आये लोगों के चिन्हिकरण के बाद सभी की कोरोना जांच करवाई जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर गंगादत्त जोशी बाजार को बन्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें