मेनू
News

धारकोट-इठूड़ मोटर मार्ग तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम शहीद विपिन सिंह गुसाईं के नाम पर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

धारकोट-इठूड़ मोटर मार्ग तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम शहीद विपिन सिंह गुसाईं के नाम पर 


शहीद विपिन गुसाईं को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद के विकासखण्ड पाबौ के अन्तर्गत ग्राम धारकोट पहुंचे, जहां उन्होंने सियाचिन में शहीद हुए जवान विपिन सिंह गुसाईं (57 बंगाल इंजीनियरिंग) के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री/क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, एसएसपी पी रेणुका देवी सहित अन्य गणमान्य ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित की। जबकि सेना के जवानों द्वारा शहीद विपिन सिंह गुसाईं के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव धारकोट में लाया गया तथा सैन्य सलामी दी गई। वहीं शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्योष्टि दी गई।

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद के परिजन माता एवं पिता से मिलकर उनको सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शहीद विपिन सिंह गुसाईं के परिवार को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, कि इस विकट घड़ी में भगवान उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें तथा शहीद विपिन सिंह गुसाईं को अपने चरणों में स्थान दें। कहा कि शहीद विपिन सिंह गुसाईं एक परिवार का ही नही बल्कि पूरा देश का बेटा है। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री धामी ने घोषणा की कि शहीद के गांव को जाने वाला मोटर मार्ग धारकोट-इठूड़ का नाम तथा राजकीय इंटर कॉलेज चम्पेश्वर का नाम शहीद विपिन सिंह गुसाईं के नाम पर की जाएगी।
सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि दुनिया में इससे बड़ा दुख और कोई नही हो सकता कि किसी का जवान बेटा चला जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मा. मुख्यमंत्री द्वारा शहीद के गांव को जाने वाला मोटर मार्ग तथा इंटर कॉलेज को शहीद विपिन सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई है। कहा कि सरकार हर समय शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह, एसडीएम सदर आकाश जोशी, सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा, सीओ श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।



उपनलकर्मियों और आशा वर्करों पर हुई धामी सरकार मेहरबान, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों अभी करना होगा इंतजार 

लोक संवाद टुडे/ देहरादून।

    उत्तराखंड कैबिनेट ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य हित वह कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में कई फैसलों पर निर्णय लिया। लम्बे समय से संघर्षरत उपनलकर्मियों के वेतनमान में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत 10 साल से अधिक वर्ष की सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानदेय 3 हज़ार जबकि 10 वर्ष से कम सेवा करने वाले उपनल कर्मचारियों का 2 हज़ार रुपये का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में धामी सरकार ने एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगाई। मंत्री सुबोध उनियाल ने पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट में 29 से अधिक मामलों पर चर्चा हुई। आशावर्करों को हर महीने साढ़े 6 हजार अब उनके खाते में आएंगे 1 हज़ार मानदेय में बढ़ोतरी और 500 प्रोत्साहन राशि दी गई है।
सस्ते गल्ले के व्यापारियों को राहत देते हुए वित्त विभाग 14 करोड़ रुपये खाद्य विभाग को देगा । वही सोमेश्वर अस्पताल को उच्चीकरण करके उसे 100 बेड का बनाने का फैसला कैबिनेट ने लिया है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को लेकर कैबिनेट ने सीएम को अधिकृत किया और इस मुद्दे पर अब वही फैसला लेंगे।

संबंधित खबरें