मेनू
News

दो विदेशियों सहित13 राज्यों के प्रतियोगी भाग लेगें पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता मे

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 दो विदेशियों सहित 13 राज्यों के पैराग्लाइडिंग प्रतियोगी प्रतियोगिता मे लेगें भाग

19 से 22 नवंबर तक सतपुली पौडी जिले मे होनी है प्रतियोगिता

जनपद पौड़ी में सतपुली के समीप नयार घाटी में आयोजित होेने वाले नयार वैली एडवेंचर फैस्टिवल को लेकर आज जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकास भवन मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में पत्रकार प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता कर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये पहली बार 19 नवम्बर से 22 नवम्बर, 2020 तक नयार वैली एडवेंचर फैस्टिवल  का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चार तरह की विशेष प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। जिनमें पहला पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण रखा गया है। कहा कि पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 13 राज्यों से करीब 70 लोग ने रजिस्ट्रेशन किया है। दूसरी प्रतियोगिता एमटीबी का रखा गया है। जिसमें प्रतिभागी 180 कि0मी0 दूरी तय करेंगे। तीसरी प्रतियोगिता ट्रेल रनिंग का रखा गया है। जिसमें प्रतिभागी लैंसडोन से 63 कि.मी. की गांव के पगडंडियों में दौड़ लागायेंगे। जबकि चैथा एंग्लिंग प्रतियोगिता ब्यास घाटी में आयोजित की जायेगी। जिसमें 20 से अधिक प्रतियोगिता प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज के दिशा निर्देशन पर नयार घाटी में एडवेंचर स्पोर्टस् एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु राज्य एवं जनपद के अनुठा इवेंटस आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नयार घाटी में एडवेंचर स्पोर्टस एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह के तृतीय सप्ताह में मेगा फैस्टिवल का आयोजन करने हेतु मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल है। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उन्होंने कहा कि जितने भी टूरिस्ट हमारे लैंसडाउन क्षेत्र में आते है या चारधाम यात्रा में आते है उन टूरिस्टों के लिए हम लोगों को एक ऐसा डेस्टिनेश तैयार करना है, जिससे कि वे लोग लैंसडाउन से हटकर चाहे वे एग्लिंग नाम हो, कैम्पिनिंग के नाम पर हो या एयरो स्पोर्टस के नाम पर नयार घाटी में आयेगें। उन्होंने कहा इवेंट के आयोजन से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार मिल सकेगा। कहा कि स्थानीय युवा एवं युवतियों को प्रशिक्षण देकर पायलट के रूप में तैयार कर रहे हैं। जो कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभांवित होकर अपना रोजगार स्थापित कर सकेंगे। इवेन्ट के आयोजन के दौरान सुरक्षा की समुचित इंतजाम की गई है। आयोजन स्थलांे में पुलिस एवं एसडीआरएफ की तैनाती की गई है। जबकि जनपद में खनन न्यास से खरीदी गई आधुनिक तकनीक से लेस ए.एल.एस. एम्बुलेंस भी तैनात की जायेगी। कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि आपात की स्थिति में राज्य सरकार की चैपर भी स्टेण्ड मोड पर तैनात रहेगा। एडवेंचर स्पोर्टस में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों की बीमा की हुई है।

पैराग्लाईडिंग प्रतियोगिता हेतु 13 राज्यों के 70 प्रतिभागी, एग्लिंग प्रतियोगिता में 2 प्रतिभागी जापान तथा एमटीबी प्रतियोगिता हेतु नेपाल देश से प्रतिभागी पहुंच रहे है। उन्होने कहा कि कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन किया जा रहा है। कोविड 19 के महामारी से पर्यटन के क्षेत्र में हुई क्षति की भरपाई, इस तरह के आयोजन कर किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को नगद एवं प्रमाण पत्र से पुरूस्कृत किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी  वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी सहित संबंधित समाचार पत्र एवं चैनलों के सम्मनीत प्रतिनिधि उपस्थित थे

चौबट्टाखाल में छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।
सतपुली । तहसील चौबट्टाखाल में बीते माह अज्ञात युवक द्वारा छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश व मारपीट की घटना सामने आयी थी । राजस्व क्षेत्र होने के कारण मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित की गयी । उक्त मामले में थाना सतपुली पुलिस प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में तपदीस शुरू की गयी । छात्रा ने आरोपी को पहली बार देखा था जिससे आरोपी की पहचान करने में पुलिस को कड़ी मसक्कत करनी पड़ी ।  गहन जाँच पड़ताल व छात्रा द्वारा बताये गये हुलिए के अनुसार पूछताछ कर बीती रात लगभग 12 बजे आरोपी मंगल सिंह रमोला पुत्र स्व० राम सिंह, उम्र 42 वर्ष, बुरसोली पोस्ट धरासू, तहसील चौबट्टाखाल को उसके घर से गिरफ्तार किया । आरोपी के बताने पर घटना के दिन के खून से सने कपडे गांव के पास के शमशान घाट से बरामद किया ।  
आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में मैने अनजाने में घटना को अंजाम दिया । मैं लड़की को पहले से नही जानता था  ।
सीओ सदर पौडी वन्दना वर्मा ने बताया कि आरोपी को उसके घर से सोमवार दिन में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के खिलाफ थाना सतपुली में धारा 376, 325, 506, 511 के अन्तर्गत दर्ज मुकदमे में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । आरोपी को सोमवार को न्यायायलय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । केस का खुलासा करने के लिए थाना सतपुली की पूरी टीम बधाई की पात्र है ।
जाँच टीम में एस आई कैलाश चन्द्र सेमवाल, लक्ष्मी सकलानी, कांस्टेबल देशराज, कुलदीप,  प्रकाश, निशा, रचना आदि रहे ।

कैप्शन – थाना सतपुली में आरोपी के साथ पुलिस टीम ।
पूरी तरह भष्ट्राचार में डूबी जीरो टॉलरेन्स सरकार  :- प्रीतम सिंह
कोटद्वार। प्रदेश की जीरो टॉलरेन्स सरकार पूरी तरह भष्ट्राचार में डूबी हुई है। यह बात प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोटद्वार में  प्रेसवार्ता के दौरान कही। प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले से ही कोरोना महामारी से त्रस्त आमजन को मंहगाई की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। सरकार की कथनी और करनी में भारी अन्तर है। देश के किसानों को अपनी ही मेहनत का मोल नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर जमाखोरी और कालाबाजी करने वाले दलाल डबल इंजन सरकार में चांदी काट रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इस व्यवस्था में देश का गरीब व्यक्ति बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश में नौजवानों द्वारा रोजगार की मांग करने पर लाठियों बरसायी जा रही हैं। फॉरेस्ट गॉड भर्ती में हुई अनियमितता की बात प्रदेश सरकार भी स्वयं स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश सरकार का अपने ही विभागीय अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में शपथ ग्रहण करते ही वर्त्तमान भाजपा सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त लाने का वादा किया था परन्तु पौने चार साल पूरे हो चुके हैं, अभी तक भाजपा सरकार प्रदेश में लोकायुक्त बिल लाने में विफल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 घोटाला हो या लगभग 400 करोड़ का श्रम घोटाला प्रदेश सरकार के पास इन घोटालों का कोई जबाब नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं घोटालों के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी क्षेत्र में शामिल किये गये नये ग्रामीण क्षेत्रों को 10 साल तक कर मुक्त रखने की बात हुई थी परन्तु अब सरकार स्वयं अपनी ही कही बात से पीछे हट गयी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल विधायकों की पुनः वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। यह निर्णय प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों को स्वीकार्य होगा। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी, मनीष खण्डूरी, सूर्यकान्त धस्माणा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैन्त्यूंरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन खर्क्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।

संबंधित खबरें