मेनू
News

दो अवैध शराब आरोपी 144 पव्वे और 52 पव्वो अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

    दो अवैध शराब आरोपी 144 पव्वे और 52 पव्वो अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

  कोटद्वार कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा रविवार को  चैकिंग के दौरान दो बार अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। आरोपी लेखराज को 144 पव्वे 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY अवैध शराब के साथ टाटा मोटर्स इन्डस्ट्रियल एरिया रोड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं बन्टी कुमार को  भी 52 पव्वे 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY अवैध शराब के साथ टाटा मोटर्स इन्डस्ट्रियल एरिया रोड़ कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।  दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया  गया। 

1. मु0अ0सं0- 123/2022, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः- 

. बन्टी (उम्र-41 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री जमुना प्रसाद निवासी-सण्डे मार्केट सिम्बलचौड़, थाना-कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढवाल।

1. 52 पव्वे 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY अवैध अंग्रेजी शराब

2.  लेखराज (उम्र-45 वर्ष) पुत्र श्री भोपाल सिंह, निवासी-खूनी बढ़, थाना -कोटद्वार पौड़ी गढवाल।

बरामद मालः- 144 पव्वे 8 PM SPECIAL INDIAN GRAIN WHISKY अवैध अंग्रेजी शराब।

.       

   मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सुरकंडा देवी मन्दिर रोपवे का शुभारंभ

     5 करोड़ की लागत से बने रोपवे का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

  5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के कर सकेंगे दर्शन :धामी

  रोपवे सेवा शुरू होने से धार्मिक तीर्थाटन में आएगी तेजी से 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर तहसील धनोल्टी के कद्दूखाल पहुंचे। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने कद्दूखाल में पर्यटन विभाग के माध्यम से निर्मित सुरकण्डा देवी मन्दिर रोपवे का विधिवत लोकार्पण कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात मा. मुख्यमंत्री ने रोपवे के द्वारा माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कद्दूखाल से सुरकंडा मंदिर परिसर तक पहुंचने में बुजुर्ग बीमार महिलाओं आदि को आने जाने में 2 किलोमीटर की खड़ी यात्रा खड़ी चढ़ाई चढ़ने से काफी दिक्कतें होती थी किंतु अब रोपवे के बन जाने से काफी सुविधा होगी तथा मां सुरकंडा के सुगमता से दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद यह राज्य का एक महत्वपूर्ण रोपवे है जिसका राज्य पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण किया गया है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक, साहसिक पर्यटन स्थलों तक श्रद्धालु एवं पर्यटक आसानी से पहुंच सके और साल भर यहां पर आवागमन रहे, इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें