देवर-भाभी के प्यार में पति परमेश्वर की बलि
पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति को पहुंचाया यमलोक
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र काशीरामपुर मल्ला में प्रेम त्रिकोण की कीमत पति परमेश्वर को अपनी बली देकर चुकानी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पत्नी ने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मृतक के पड़ोसियों द्वारा कोटद्वार थाना में सूचना दी की काशीरामपुर मल्ला में एक घर में सुबह से कोई नहीं दिखाई दे रहा है, कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ है और कमरे से कूलर चलने की आवाज सुनाई दे रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौका ए वारदात स्थल पर पहुंची, जब पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुसी तो वहां एक युवक का शव मिला जिसका नाम रिंकू पुत्र दयाराम गांव खेड़ी जट नहटौर जिला बिजनौर बताया गया है। कोटद्वार कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया की मृतक के पिता दयाराम की तरफ से इस संबंध में तहरीर दे दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने भादंसं 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतक के भाई ओमकार को पुछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जबकि रिंकू की पत्नी दीक्षा वारदात के बाद से फरार चल रही है।
वरिष्ठ नागरिक संगठन और कोटड़ी रेंज ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण और वन्यजीव संघर्ष रोकने का दिया संदेश

हरेला पर्व के अवसर पर विभिन्न संगठनों और वन विभाग द्वारा हरियाली मांह पूरे उत्तराखंड में मनाया जा रहा है। इसी हरियाली पर्व को लेकर कोटद्वार के वरिष्ठ नागरिक संगठन सनेस पट्टी के वरिष्ठ नागरिकों ने संगठन के अध्यक्ष रतन सिंह नेगी की अध्यक्षता में कोटड़ी रेंज सनेह में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया। संगठन के वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि संगठन अपने पूरे कोटद्वार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने की मुहिम चला रहा है। इसके लिए संगठन वन विभाग की भी मदद ले रहा है। वहीं वन विभाग भी पूरे जोशो खरोश के साथ संगठनों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कर रहा है कोटरी रेंज सनेह के डिप्टी रेंजर अशोक बिष्ट ने बताया कि कोटरी रेंज द्वारा पूरे सनेह पट्टी के लोगों को औषधीय व घास प्रजाति के वृक्षों का वितरण किया जा रहा है जिससे कि लोग पर्यावरण के प्रति भी सचेत रहें और वनों में कम आवाजाही करें जिससे आने वाले समय में मानव वन्यजीव संघर्ष को भी रोका जा सके, और पर्यावरण को भी सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के मोहन सिंह रावत, हरीश चंद्र भदोला, सत्येंद्र सिंह नेगी, वाचस्पति बहुखंडी, सुल्तान सिंह रावत, हरेंद्र सिंह रौतेला, सुदर्शन कोटनाला वन दरोगा विनीत कुमार, संगीत कुमार ,दीपू कुमार ,रविंद कुमार, सुमित कुमार वन दरोगाओं सहित स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय कर्मचारी मौजूद रहे।
