मेनू
News

दुग्ध उत्पादन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 


दुग्ध उत्पादन को लेकर सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

कोटद्वार। बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिद्धबली एजुकेशनल ग्रुप किशनपुरी के तत्वावधान में आयोजित दुग्ध विकास योजना के तहत संचालित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा किया गया। वार्ड नं. 37 स्थित किशनपुरी में दुग्ध विकास योजना के तहत  आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि दुग्ध विभाग के विभागीय अधिकारियों के द्वारा  दुग्ध योजना के तहत चालीस महिला एवं पुरूषों को दुग्ध उत्पादन से सम्बधित प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता एवं क्षमता बढाने की बारीकियों सहित बैंकों से ऋण लेने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान केद्रित किया जायेगा। दुग्ध उत्पादन करने वाले बेरोजगार महिला एवं पुरूषों को  बगैर ब्याज का एक लाख तक ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जायेगा। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि इस इस प्रकार की योजनाऐं सरकारों के द्वारा चलायी जाती रही है, कहा कि बेरोजगारो को इस प्रकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की जरूरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब एवं बेरोजगार लोगों की आर्थिक स्थित बेहतर हो सके। इस मौके पर नगर निगम की महापौर ने भी प्रशिक्षण ले रहे महिला पुरूषों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की अपेक्षा की है। इस मौके पर प्रशिक्षण के संचालक संजय द्विवेदी, जितेन्द्र सिंह रावत,  पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान हरि सिंह रावत, राजेन्द्र चौहान, नरेन्द्र सिंह, महेश सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

काव्य संग्रह “ए वतन” तथा “शैलों की आवाज मुखर हूं”पुस्तक का विमोचन

कोटद्वार।अन्तर्राष्ट्रीय संस्था हिन्दी साहित्य भारती एवं साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राइंका नौगांवखाल के हिन्दी प्रवक्ता रोशनी बलूनी द्वारा रचित काव्य संग्रह “ए वतन” तथा  “शैलों की आवाज मुखर हूं” का विमोचन किया गया। शिब्बूनगर में आयोजित लोकार्पण समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए श्रीराधाकृष्ण धाम हरिद्वार के संस्थापक सत्यपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि दोनों पुस्तकें युवाओं प्रेरणा देने का कार्य करेंगी। एसोसिएट प्रोफेसर कविता भट्ट ने कहा कि उनका पहला काव्यसंग्रह राष्ट्र प्रहरियों सैनिकों को समर्पित है जिसमें यथार्थ राष्ट्रवाद स्पष्ट दिखाई पड़ता है। साहित्यिक मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने साहित्य को समाज की धुरी बताया। प्रकाश कोठारी ने कहा कि ये दोनों काव्य संग्रह निश्चित ही कवि को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे और समाज के लिए नवजागरण का काम करेंगे। इस दौरान डा0रितु सिंह ने अपनी स्वरचित रचना चले आओ पहाड़ों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर धाद के अध्यक्ष पंकज ध्यानी दिनेश बलूनी हरिसिंह भंडारी पुष्कर सिंह नेगी राजेश खत्री प्रकाश केष्टवाल सोहन बलूनी विकास देवरानी सोमप्रकाश कंडवाल डा0 विश्वक्सेन प्रमोद बलूनी डा0मंजू कपरवाण चंचल बलूनी जशोदा बुड़ाकोटी जर्नादन बुड़ाकोटी रमा तोमर मोहिनी नौटियाल सिद्धि नैथानी ऋद्धि भट्ट आदि मौजूद रहे।

 ऑपरेशन स्माइल टीम ने नाबालिक बालक को मिलाया उसके माता-पिता से

 “ऑपरेशन स्माईल”  पुलिस टीम द्वारा श्री सत्य साई आश्रम, देहरादून में बालक वंश उर्फ वंशु उर्फ कृष्णा पुत्र नरेंद्र, निवासी-गॉव वरसोला कलां, थाना तिकुनियां, जनपद खीरी, उत्तर प्रदेश जो वर्ष 2018 से निवासरत था। बालक को विश्वाश में लेकर प्यार से संस्था के अधिकारी श्री बलवंत सिंह बिष्ट के साथ संयुक्त रूप से बालक से उसके माता-पिता के रहने के निवास स्थान के संबंध में जानकारी की गई तो बालक ने अपने आपको तिकुनियां (उ.प्र.) का रहने वाला बताया। बालक के बताए अनुसार तिकुनियां जो उत्तर प्रदेश के खीरी जनपद में पड़ता है को पौड़ी ऑपेरशन स्माईल टीम द्वारा संज्ञान में रखते हुए, सोशल साइड वाट्सअप/फेसबुक पर बालक का फ़ोटो शेयर कर बालक के परिजनों की तलाश की गई तो इस संबंध में खीरी के उपनिरीक्षक श्री नसीर कुरैसी व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह बालक गाँव-वरसोला खीरी का रहने वाला है, के पिता का नाम नरेंद्र है| इस पर टीम द्वारा बालक के पिता नरेंद्र से संपर्क कर उन्हें आश्रम लेकर पहुंचे तो बालक का पिता बालक से मिलने पर बालक को अपने गले लगाकर रोने लगे। बालक के पिता ने बताया कि जब 3 साल पहले कावड़ का मेला चल रहा था तब मेरा बेटा देहरादून रेलवे स्टेशन से ही खो गया था, जिसमें मेरी पत्नी पुष्पा और तीन अन्य बच्चे भी लापता हो गए थे। अभी मेरी आर्थिक हालात ठीक नहीं है| मैं चाहता हूँ कि मेरे बच्चे को संस्था अभी कुछ समय के लिए और आश्रय दे, ताकि उसका भविष्य संभल जाये। तत्पश्चात टीम द्वारा संस्था से वार्ता की गयी जब तक बालक के पिताजी थोड़ा आर्थिक रूप से संभल नहीं जाते हैं, तब तक बालक को अपने आश्रम में रहने दिया जाय। बालक के पिता और संस्था के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। 

 पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने हेतु फिनाइल,डिजिटल वाटर,हारपिक व गोबर के दिए बनाने का प्रशिक्षण

 पुलिस परिवार के लोगों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए गठित सामाजिक संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक  की पहल पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  कुमारी पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक  कोटद्वार मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक सुमन लता के नेतृत्व में बुधवार  को जनपद की पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने हेतु फिनाइल,डिजिटल वाटर,हारपिक व गोबर के दिए बनाने का प्रशिक्षण कण्व नगरी सामाजिक संस्था से गणेश रावत व उर्वशी अग्रवाल द्वारा दिया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा उक्त प्रशिक्षण मैं प्रतिभाग करते हुए  हुए प्रशिक्षण लिया गया। पुलिस परिवार से जुड़े लोगों ने उपवा के अंतर्गत हो रहे प्रशिक्षण व कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा  की गई।

संबंधित खबरें