मेनू
News

दीपावली पर कोटद्वार के मुख्य बाजार मे चौपहिया प्रतिबंधित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
कोटद्वार में दीपावली पर मुख्य बाजार में वाहन लाना प्रतिबन्धित
ट्रैफिक किया डायवर्जन
कोटद्वार बाजार से हटकर अलग स्थान पर बिकेंगे पटाखे। दीपावली पर्व पर जनहित में यातायात व सुरक्षा को देखते हुए प्रसाशन ने आम जनता व व्यापारियों से की अपील। पटाखें बेचने के लिए लाइसेंस केवल ग्रासटनगंज दशहरा मैदान में व प्रगति मैदान शिब्बूनगर में ही दिए जाएंगे। अन्य स्थानों/ बाजार में पटाखे बेचने पर दुकानदार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कल 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक प्रातः 10 बजे से रात्रि में बाजार बंद होने तक चौपहिया वाहन बाजार में प्रतिबंधित रहेंगे। अत्यधिक भीड़ होने पर दुपहिया वाहन भी प्रतिबन्धित हो जाएंगे। नजीबाबाद से आने वाले सभी भारी वाहनों का डायवर्जन बालासौड़ तिराहे से देवीमन्दिर- बेलाडाट चौराहा- डिग्री कॉलेज मार्ग से होते हुए पर्वतीय मार्ग पर जाएंगे। दुगड्डा मार्ग से आने वाले वाहन सिद्धबली मन्दिर से होते हुए होटल कॉर्बेट पैराडाइज- रतनपुर- झूलापुल होते हुए बस अड्डे पहुचेंगे। हल्के चौपहिया वाहन लालबत्ती से मस्जिद के पीछे पटेल मार्ग से होते हुए पुराना ARTO कार्यालय जाएंगे। दुकान के आगे व्यापारी अतिक्रमण नही करेंगे व अपने वाहन सफेद पट्टी के अंदर ही खड़े करेंगे।
नयार घाटी मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को जनपद की नयार घाटी विलखेत में आयोजित होने वाली 19 नवम्बर से 22 नवम्बर, 2020 तक नयार घाटी मेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जी0आई0सी0 बिलखेत पौड़ी गढ़वाल में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
    जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर मंच एवं परिसर में टेन्ट आदि को व्यवस्थित रूप से स्थापित करने एवं शौचालय, पेयजल की समुचित व्यवस्थाएं हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें आयोजन स्थल में विद्युत आूपर्ति की लाइन को व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम के शुभारंभ से लेकर समापन तक विभिन्न आयोजनों में स्थानीय गणमान्यों, जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान सांयकाल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करना सुनिश्चित करें। जिससे महोत्सव में आने वाले विभिन्न प्रान्तो के पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पादन करने हेतु हिमालय एयरो स्पोर्ट्स एसोसिएसन एवं होटल व्यवसायियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा निर्देशित किया कि आयोजन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि होटलों, आयोजन स्थल व सभी आवश्यक उपकरणों को सेनेटाइज करें ओर कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें तथा अपने अधीनस्थों को भी पालन कराना सुनिश्चित करें। हिमांचल के बीर गांव से पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे स्थानीय युवक- युवतियों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर एसडीएम सदर एस0एस राणा, एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा, एसडीएम लैंसडाउन अर्पणा ढौंडियाल, एसडीएम सतपुली संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,  जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एआरटीओ कोटद्वार आर0एस कटारिया, प्रधानाचार्य जीआईसी बिलखेत राकेश मोहन रावत, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सचिव होटल एसोसिएसन लैंसडाउन अजय सतेजा, उपाध्यक्ष अजय ढौंडियाल, हासा के सचित विनय कुमार सहित मयंक घिडिंयाल, अजय कंडारी, अनिरू़द्व रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जानकी प्रसाद नैथानी, आदि मौजूद रहे। 
पूर्व सैनिक लाल ढांग चिल्लरखाल मार्ग निर्माण पर राजनीति करने को लेकर प्रदेश सरकार को कोसा,किया धरना प्रदर्शन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा 2 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील में धरने पर बैठे रहे उप जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया गया। बताते चलें कि सुभाष कुकरेती कि 2 सूत्री मांगों पर मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मा
  स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एवं लालढांग- चिल्लर खाल मोटर मार्ग निर्माण पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी पर परिषद के सचिव सुभाष कुकरेती को आत्मघाती निर्णय के लिए मजबूर किया केंद्र विद्यालय की मांग विगत कई वर्षों से चल रही है। केंद्र विद्यालय की स्वीकृति के साथ बजट की घोषणा व लालढांग चिल्लर खाल मोटर मार्ग का निर्माण की 2022 को देखते हुए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए ।

संबंधित खबरें