कोटद्वार पुलिस द्वारा गुरुवार को 20 लीटर अवैध_कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोटद्वार थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग एक व्यक्ति पप्पू पुत्र स्व0बजीर सिंह को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पंडित देवराम पाण्डेय तिराह के पास से वाहन संख्या UP 20 BN 4096 मे परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली_कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिल्ली महा नगर निगम में भाजपा का सूपड़ा साफ
आप का पांच मे से चार पर कब्जा,एक कांग्रेस के खाते में
भाजपा पर से दिल्ली वासियों का विश्वास हटा, भाजपा खेमे में छाया मातम
कोटद्वार।आम आदमी पार्टी ने झंडा चौक पर खड़े होकर, दिल्ली पार्षद चुनाव में 4 सीटों पर बाजी मारने की ख़ुशी में आतिशबाजी कर मिठाई बाटी । वही आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविंद वर्मा ने कहा उत्तराखंड के जो आप पार्टी के कार्यकर्ता है और आम आदमी है ,उनके लिए संजीवनी का काम हुआ है । दिल्ली में जो आम आदमी पार्टी की जीत और पार्टी का जो रोल मॉडल है, वह 2022 में उत्तराखंड चुनाव में भी देखने को मिलेगा । वहीं अरविंद वर्मा ने बताया हम कैंपेनिंग के माध्यम से जन जन तक पहुंचे रहे हैं और हर घर तक पहुच रहे है । और लोगों का प्यार जो हमें मिल रहा है, शायद ही यह प्यार कभी किसी पार्टी को नहीं मिला होगा । कांग्रेस और बीजेपी ने 20 साल उत्तराखंड की जनता को ठगा है जिसका परिणाम उन्हें 2022 के चुनाव में दिखेगा ।

