हरेला पर्व के अंतर्गत लैंसडौन वन प्रभाग के लालढाग रेंज चिल्लरखाल बन चौकी के बीट में वन विभाग द्वारा 10 हेक्टर से अधिक वन विभाग में 10,000 से अधिक विभिन्न पर जातियों के पेड़ों का पौधारोपण करते डीएफो लैंसडाउन वन प्रभाग दीपक सिंह
कोटद्वार।हरेला पर्व के अंतर्गत लैंसडौन वन प्रभाग के लालढाग रेंज चिल्लरखाल बन चौकी के बीट में वन विभाग द्वारा 10 हेक्टर से अधिक वन विभाग में 10,000 से अधिक विभिन्न पर जातियों के पेड़ों का पौधारोपण किया गया लैंसडौन वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी डीएफओ दीपक सिंह लालढाग रेंज के रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल जैव विविधता कमेटी के पद अधिकारी डायरेक्टर सुखपाल शाह अध्यक्ष राकेश बिष्ट माननीय पार्षद जगदीश मेहरा ने विधि व्रत प्लांटेशन का उद्घाटन किया बीएमसी ने वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की बीट इंचार्ज हेमंत भारती द्वारा और रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल द्वारा जिस तरह से 10,000 से अधिक पेड़ों का प्लांटेशन तैयार किया गया निश्चित रूप से वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी गण बधाई के पात्र हैं बीएमसी ने श्रीमान दीपक सिंह जी डीएफओ से अनुरोध किया 15 अगस्त हरेला पर्व समाप्त हो रहा है उससे पहले पहले गुल्लरझाला चौकी मैं भी ऐसे ही प्रोग्राम कर श्री सिद्ध बली के अगल-बगल क्षेत्र में पेड़ों का रोपण किया जाना चाहिए इसमें श्रीमान डीएफओ सर ने हामी भरी है जल्दी है बीएमसी वन विभाग मिलकर पेड़ों का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर डीएफओ दीपक सिंह रेंज अधिकारी प्रदीप उनियाल डायरेक्टर सुखपाल शाह अध्यक्ष राकेश बिष्ट पार्षद जगदीश मेहरा वन दरोगा हेमंत भारती वन दरोगा भूपेंद्र सिंह बिष्ट वन दरोगा धनीराम तमता डिप्टी रेंजर चंद्रमोहन हरि सिंह रावत पूर्व प्रधान आदि बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
दस साल की उपलब्धियों को लेकर लेकर लैंसडाउन विधायक की प्रेस वार्ता
पटेलिया नर्सरी व सड़कों की बदहाली पर भड़के विधायक
कोटद्वार। लैंसडाउन विधायक दलीप रावत द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में दस सालों में किए कार्यों का कोटद्वार नगर क्षेत्र के अन्तर्गत एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी गई। लैंसडौन विधानसभा की दस साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए रावत ने बताया कि विगत 10 वर्षों से लैन्सडौन विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी विधान सभा में कई अभूतपूर्व कार्य किये हैै। विधायक रहते हुए मेरे द्वारा क्षेत्र में भैरवगढ़ही पम्पिग योजना और नैनीडाडा पम्पिग योजना लगभग 120 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराया गयाा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल पहुचाया। 2 मोटर मार्गों के निर्माण में ऐतिहासिक कार्य हुए है प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना से चुन्डाई फूलसैण 12 किमी चुुंंडई धौलकेतखाल पीपलसौर कोलागार 12 किमी जहरीखाल मन्दोली 05 किमी ० 03 बीरोखाल विकासखण्ड में कोटा लेगल पाली 10 किमी ० थापला चैनपुर 12 किमी ० सिमडी काण्डाखाल 05 किमी ० सिमडी काण्डली मोटर मार्ग 05 किमी ) 04 रिखणीखाल विकासखण्ड मे दाबखाल बुलेखा मोटर मार्ग 18 किमी ढाबखाल उनेरी मोटर मार्ग 12 किमी द्वारी भौन मोटर मार्ग 08 किमी 0 बसला यूगा मोटर मार्ग 10 किमी 0 05 नैनीडाडा में मुजरा बैंड मोटर मार्ग गालीखाल विरखेत मोटर मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा जहरीखाल सकमुण्डा मोटर मार्ग 02 किमी मझोला खराका मोटर मार्ग 4 किमी सन्दणा मठाली मोटर मार्ग 04 किमी जहरीखाल सुरमाडी मोटर मार्ग 03 किमी 0 जहरीखाल कुरा मोटर मार्ग 02 किमी गुमखाल देवडाली मोटर मार्ग 05 किमी 0 खरका बेड खरका मोटर मार्ग 02 किमी 0 वूचाखाल स्युराईखेत मोटर मार्ग विणयों मोटर मार्ग 04 किमी डेरियाखाल बोठा मोटर मार्ग 03 किमी ० रिखणीखाल में रिखणीखाल भयासु मोटर मार्ग सेन्धी थामसु मोटर मार्ग 04 किमी ० पॉसीखाल तोल्यूडाडा मोटर मार्ग 04 किमी बूधानगर डबराड मोटर मार्ग 05 किमी दरखस्तीखाल डबराड मोटर मार्ग 05 किमी कोटडी रजवों मोटर मार्ग 06 किमी 0 मुछेलगाँव मोटर मार्ग 03 किमी 0 झुण्डई मालवास मोटर मार्ग 04 किमी दयोड धामधार मोटर मार्ग 03 किमी 0 टकोलीखाल बीरोखाल मोटर मार्ग 05 किमी 0 द्वारी सिलगाँव मोटर मार्ग 06 किमी 0 ढाबखाल सिनाला मोटर मार्ग 03 किमी जुकणिया बडखेत मोटर मार्ग 02 किमी ० नैनीडाडा ख्यूणाई मोटर मार्ग 03 किमी मोटर मार्ग 03 किमी ताल चिलाउ मोटर मार्ग 03 किमी 0 हल्दूखाल बवाणी 04 किमी 0 उपाँव बसेडी मोटर मार्ग 04 किमी ० खिरेरीखाल अमखोली 04किमी 0 खुटिडा मोटर मार्ग 05 0 अपोला से अपोला सेरा मोटर मार्ग 04 किमी ० खन्दाखोली पतगाँव 03 किमी 0 बैडाहाट मोक्षण मोटर मार्ग 05 किमी ० पुलटण्डा कपलटण्डा 06 किमी 0 ज्यूदालू पातल 03 किमी 0 कमेडा बसेडी 05 किमी ० कमेडा तल्ला 2.50 किमी 0 दिगोलीखाल कोटा पिजोली मोटर मार्ग 03 किमी 0 इसके अतिरिक्त 05 मोटर मार्ग प्रस्तावित है पुलों का निर्माण कोचिायार विरखेत मोटर मार्गो पर दो पुलों का निर्माण 2 करोड जवाडीरौला उपगॉव मोटर मार्ग पुल निर्माण लागत 4 करोड भन्दाल नदी पर नौदानु पुल निर्माण 04 करोड़ा रथुवाढाब झर्त मार्ग पर पुल निर्माण 22 करोड सिसल्डी सतपुली मार्ग पर पुल निर्माण 05 करोड रैतपुर गढकोट मार्ग पर पुल निर्माण 03 करोड। विघुत श्रेत्र मे नैनीडाडा विकासखण्ड मे विधुत वितरण खण्ड की स्थापना रिखणीखाल मे विघुत वितरण खण्ड की स्थापाना। स्वास्थ्य रिखणीखाल अस्पताल का उच्चीकरण नैनीडाडा अस्पताल में डा 0 की नियुक्ति श्रेत्र के विभिन्न चिकित्सालयों मे डा ० एवं स्टाप नर्स की नियक्ति एवं अस्पताल में एक्सरे मशीन एवं आक्सीजन कन्सन्टेटर को उपलब्ध करवाना एवं नैनीडाडा रिखणीखाल जहरीखाल मे कोविड वार्डो की स्थापना इसके अतिरिक्त नैनीडाडा विकासखण्ड मे पटेलिया नर्सरी का निर्माण करवाया जिसके अन्तर्गत उक्त नर्सरी में सेव , अखरोट , कीवी के पौधे उपलब्ध करवाना एवं टेनी को जानकारी उपलब्ध करवाना तथा इसके अतिरिक्त 04 काटेजों का निर्माण कर पर्यटकों हेतु समर्पित किया जायेगा । रिखणीखाल में मिनी स्टेडियम एवं लैन्सडौन में 02 करोड की पार्किंग की स्थापना करवाना उल्लेखनीय उपलब्धि है रिखणीखाल मे महाविधालय भवन की स्थापना , स्नातक स्तर पर विज्ञान की मान्यता एव विधान सभा के समस्त प्राथमिक से इण्टर मीडिएड तक के समस्त विधालयों में फर्नीचर एव कम्प्यूटर उपलब्ध करवाये गये हैं । रिखणीखाल में तहसील का निर्माण कर क्षेत्र की कई समास्याओं का समाधान हो गया है विगत दो वर्षों से करोना महामारी के कारण कुछ कार्य अधूरे छूट गये है। पत्रकार वार्ता में पूछे गए नैनीडांडा में बनने वाली पटेलिया नर्सरी के संबंध में पूछे गए सवाल में भड़क गए वहीं उमरैला शहीद मोटर मार्ग जोकि कारगिल शहीद के नाम पर बननी थी पर कोई सकारात्मक उत्तर देते नहीं बन पड़ा।इस मौक पर विवेक अग्रवाल,राजगौरव नौडियाल,मोहन नेगी,राकेश देवरानी,अमित नेगी, महेंद्र नेगी,कमल नेगी आदि मौजूद रहे।
