मेनू
News

दरोगा की पुलिसिया हनक, मृतक के खिलाफ एफआईआर और फिर चार्जशीट भी की दाखिल

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 दरोगा की पुलिसिया हनक, मृतक के खिलाफ एफआईआर और फिर चार्जशीट भी की दाखिल

  आरोपी मृतक की चार साल पहले हो चुकी थी सड़क हादसे में मौत

उन्नाव: पुलिस नाम सुनते समझते और पढ़ते ही आम ओ खास से लेकर वीआईपी भी सोचने समझने को विवश हो जाता है। पुलिस को संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की बेतहाशा ताकत का गरुर रोजमर्रा की मिडिया और अखबारों की सुर्खियां बनी रहती है। पुलिस किसी भी राज्य की हो अधिकांशतः अपनी सीमाओं का उल्लघंन करने के कारण विवादों को परवान चढ़ा देती है। अगर देश के राज्यों की पुलिस की गणना विवाद कार्यों को लेकर किया जाए तो सर्वोपरि नाम उत्तर प्रदेश पुलिस का आएगा। ऐसा ही कुछ  उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की पुलिस का कारनामा सामने आया है।  यहां एक दारोगा ने अपनी पुलिसिया ताकत की हनक में आगापीछा सोचे बिना एक मरे हुए व्यक्ति के खिलाफ पहले तो मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया, फिर चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी। मृतक के पिता के लाख समझाने के बावजूद दरोगा जी नहीं माने तो बेटे के पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने दारोगा से कहा था कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है, लेकिन दारोगा ने उनकी बात नहीं सुनने को तैयार ही नहीं हुवा। इसी को लेकर मृतक के परिजनों ने इस मामले को लेकर कोर्ट में गुहार लगाई तो कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की और कोर्ट के आदेश पर इस मामले में दारोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल जिले के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले मारपीट हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करा दिया। इसमें उन्होंने विरोधी पक्ष के मृतक युवक का भी नाम एफआईआर में शामिल करा दिया। वहीं जांच के दौरान मृतक के पिता ने दारोगा को बताया कि उनके बेटे की मौत चार साल पहले सड़क हादसे में हो चुकी है। इसलिए उसका नाम मुकदमे से हटा दिया जाए। लेकिन दारोगा कहां सुनने वाले थे. उन्होंने मुकदमे में नामजद तीन लोगों के साथ मृतक युवक के खिलाफ भी चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया।     वहीं जांच के दौरान मृतक के पिता ने दारोगा को बताया कि उनके बेटे की मौत चार साल पहले सड़क हादसे में हो चुकी है इसलिए उसका नाम मुकदमे से हटा दिया जाए। लेकिन दारोगा कहां सुनने वाले थे, उन्होंने मुकदमे में नामजद तीन लोगों के साथ मृतक युवक के खिलाफ भी चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि 2018 में प्रेम नगर चौराहे पर सड़क हादसे में उनके भाई की मौत हो गई थी। उन्होंने इस बात की जानकारी दारोगा को दी थी, लेकिन उन्होंने चार्टशीट दाखिल कर दी। जब मृतक के घरवालों को नोटिस मिला तो वह कोर्ट पहुंचे। उन्होंने दारोगा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस पूरे मामले पर उन्नाव के एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि विभागीय जांच की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें