मेनू
News

दबंगों ने तोड़ी गरीबों की झोपड़ियां

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

गरीबों का घर तोड़कर जान से मारने की धमकी।

कोटद्वार के गिवई स्त्रोत मे दबंगो ने गरीब परिवार के घर तोडकर परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर जगह छोडऩे को कहा है। कोटद्वार मे सरकारी और गरीबों की जमीनों पर दबंग भू माफिया की तिरछी नजर पढ गयी है। ऐसा ही मामला गिवंई स्त्रोत वार्ड नं 4 मे तब प्रकाश मे आया जब कुछ दंबगों ने सात-आठ परिवारों के पक्के मकान तथा झोपडियां तोड डाली,यही नही दंबगो ने बसे परिवारों को वहां से न हटने पर गोली मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि दंबग जब तब उनके घरों मे घुसकर परिवार मे मौजूद बच्चे-बूढ़ों के साथ बत्तमीजी करने लगते हैं। पीडित परिवारों का कहना है कि जिसने उन्हें जमीन बेची है उसने उनसे पचास हजार से तीन लाख रुपए लिए है। पीडित परिवारों का कहना है कि दंबगो ने उन्हें धमकी दी है कि पुलिस मे शिकायत करोगे तो कोई नही बचेगा। पीडित परिवारों के घर टूटने के बाद परिवार के लोग छोटे बच्चों,महिलाओं सहित भरी बरसात मे रिश्तेदारों और पडोसियों पर निर्भर हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें