मेनू
News

तहसील दिवस पर नगर निगम की बनाई सड़क पर कब्जा को लेकर सीडीओ ने दिए नगर आयुक्त को सड़क कब्जामुक्त करने के निर्देश

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

               असर, खबर का

तहसील दिवस पर नगर निगम की बनाई सड़क पर कब्जा को लेकर सीडीओ ने दिए नगर आयुक्त को सड़क  कब्जामुक्त करने के निर्देश

कोटद्वार । कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नं. 20 में जनशक्ति विहार में नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क/ जनसंपर्क मार्ग एक स्थानीय निवासी द्वारा सड़क बनने के बाद अपनी भूमि बताकर तारबाड़ कर मौहल्ले के अन्य लोगों का रास्ता बंद कर दिया,जिसकी शिकायत स्थानीय निवासी द्वारा नगर निगम, कोटद्वार, उपजिलाधिकारी कोटद्वार, सिंचाई विभाग व लोकनिर्माण विभाग को लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर मौहल्ले के लोगों ने विगत मंगलवार तहसील दिवस पर पुनः शिकायत दर्ज करवाई।

 तहसील दिवस पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए और पूर्व में 2014 में उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त मार्ग को को कब्जामुक्त करने के आदेश को आधार बनाकर कोटद्वार नगरनिगम आयुक्त को सड़क से कब्जा हटाने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि आपके लोकप्रिय पोर्टल लोकसंवाद टुडे ने 18 अप्रैल संस्करण अंक में  सड़क पर अतिक्रमण करने की खबर को “सड़क पर अतिक्रमण को लेकर रार, व सड़क पर भूस्वामी द्वारा तार बाड़ कर मार्ग किया अवरुद्ध” शीर्षक से खबर को  प्रकाशित किया था। 


संबंधित खबरें