मेनू
News

डेंगू पर लोक संवाद टुडे की खबर का असर, भाजपा ने डेंगू पर नियंत्रण को लेकर मेयर का फूंका पुतला

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 डेंगू पर लोक संवाद टुडे की खबर का असर, भाजपा ने डेंगू पर नियंत्रण को लेकर मेयर का फूंका पुतला 

नगरनिगम मेयर का डेंगू नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी को पत्र 

    कोटद्वार। कोटद्वार में डेंगू बीमारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर लोक संवाद टुडे द्वारा सोमवार को नगरनिगम की स्वच्छता के प्रति बरती जा रही लापरवाही को लेकर खबर प्रसारित की थी। खबर प्रसारित होने के अगले दिन मंगलवार को भाजपा व कांग्रेस को एक दूसरे को डेंगू के प्रति सतर्क न रहने, स्वच्छता में लापरवाही बरतने का जिम्मेदार मानते  हुए भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा प्रदर्शन कर मेयर का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया 

 नगरनिगम कोटद्वार मेयर द्वारा जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से नगरनिगम, लोनिवी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों को डेंगू बीमारी पर नियंत्रण के लिए सहयोग करने को पत्र लिखा। साथ ही सनेह पट्टी में सिचाई विभाग की नहरों और गूलों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन भी किया। 

  गौरतलब है कि दो माह तक चली धुंवाधार बारिश के चलते जगह जगह बारिश के पानी का जमाव होने से डेंगू के मच्छरों को पनपने का मौका मिला, वहीं नगरनिगम द्वारा फागिंग और ब्लीचिंग छिडकाव में घोर लापरवाही बरती थी जिस कारण कोटद्वार में डेंगू का बहुत प्रकोप देखने को मिल रहा है।बेस हास्पिटल कोटद्वार के अनुसार डेंगू के मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें