डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्राखंड की पौड़ी जिले की ईकाई के चुनाव सम्पन्न
पंचम सिंह रावत अध्यक्ष व रूचिन माहेश्वरी जिला मंत्री
पौड़ी/कोटद्वार। उत्तराखंड के राजकीय फार्मेसी महासंघ के नेतृत्व में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन पौड़ी की नवीनतम कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन प्रदेश संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बिष्ट, प्रांतीय पर्यवेक्षक अशोक शास्त्री व मंडलीय सचिव मुकेश नौटियाल की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। नवीन कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल भट्ट, उपाध्यक्ष विनोद कुमार कोली, जिला मंत्री रूचिन माहेश्वरी, संगठन मंत्री अनूप कठैत, संयुक्त मंत्री राजेश चंद्र शाह, कोषाध्यक्ष गजपाल सिंह रावत,संप्रेषक नीलम भट्ट को जिम्मेदारी मिली।
चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मंडलीय सचिव मुकेश नौटियाल द्वारा नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यकारिणी गठन के बाद एसोसिएशन द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को अपने अधिकारों के लिए मांगपत्र भी दिया।
सर्व मानवअधिकार समाज सुरक्षा संस्था के हल्द्वानी कार्यालय का शुभारंभ
अलका सक्सेना – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा


