पदमपुर मोटाढाक चौराहे वार्ड नंबर 31मे डम्परों,ट्रैक्टरों व भारी वाहनों के रातदिन लगातार चलने से पूरी तरह सड़क गड्ढों मे तब्दील हो गयी है। सडक़ मे भारी गड्डे हो गये है जिसके कारण छोटे और दुपहिया वाहनों के लिए मुसीबत हो गई है,जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। शासन प्रसासन लोनिवि को बार बार कहने पर भी स्तिथि मे कोई सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। लगता है शासन प्रशासन और लोनिवि को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। वार्ड नं.31 के रास्ते जशोधरपुर फैक्टरीयों मे चलने वाले भारी वाहन,वैध-अवैध,खनन से जुडे कारोबारीयों के वैध-अवैध डम्पर और ट्रैक्टर ट्रालियां जो कि ओवरलोड होती हैं,चौबीसों घंटे दौडते रहते है। पूर्व ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता तेजपाल सिह पटवाल ने कहा कि लोनिवि,शासन-प्रशासन ने सडकों की दुदर्शा को लेकर आंखें मूंदी हुई हैं।वहीं नगर निगम भी सडकों की दुदर्शा पर खामोश बना हुवा है तो स्थानीय वार्ड पार्षद भी क्षेत्र की दुदर्शा पर ध्यान नहीं देते लगते हैं।यही स्थिति रही तो तो वार्ड की क्षेत्रीय जनता को स्वयं सडकों पर उतर कर अपने क्षेत्र मे किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए आन्दोलन के लिए विवस होना पडेगा। क्षेत्र मे सडकों की दुदर्शा के कारण अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए शासन प्रशासन और लोनिवि पूर्ण जिम्मेदार होगा।
डम्परों और भारी वाहनों ने सडक़ों की दुदर्शा
रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
डम्परों ने वार्ड नं. 31 की सडक़ कर दी गड्ढों की सडक़
हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के लिए यूथ कांग्रेस ने मांगा इंसाफ
कोटद्वार।पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस में वाल्मिकी समाज की एक लड़की के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो जाने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर केवल राजनीति कर सकती है।बुधवार को केंद्र व यूपी सरकार का पुतला दहन करते हुए यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि बेटी.बचाओ बेटी.पढ़ाओ की बात करने वाली मोदी सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर केवल राजनीति कर सकती है जबकि धरातल पर स्थित बड़ी दयनीय है। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कुछ दरिंदों ने वाल्मिकी समाज की एक लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और जीभ भी काट दी ताकी वह गुनाहगारों के नाम न बता सके। अस्पताल में जहां उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। बलात्कार के आरोपियों को चैराहों में लाने की बात करने वाली योगी सरकार उस समय कहां थी। कहा कि जब योगी सरकार के मंत्रियों और विधायकों का चरित्र ही जब कुकृत्यों से भरा हुआ है तो उस सरकार से आशा भी क्या की जा सकती है। कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था की लापरवाही कईयों की जीवनलीला समाप्त कर चुकी है।प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव देवाशीष रावत नीरज बहुगुणा नगर मंत्री सूर्यमणि दिव्यांश रावत आकाश रावत अनुज वसीम कृष्णा बहुगुणा शहनाज शम्सी राजेंद्र गुसांई आदि शामिल रहे।
—————————–
छात्रवृत्ति के लिए 20 अक्तूबर तक करें आवेदन
कोटद्वार।गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग ने गौरव सेनानियों और वीर नारियों के आश्रितों से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास संस्था उत्तराखंड की ओर से वित्तीय वर्ष 2020.21 के लिए दी जाने वाली सामान्य मेधावी छात्रवृत्ति के लिए 20 अक्तूबर तक आवेदन करने की अपील की है। गढ़वाल पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष बीबी ध्यानी ने बताया कि अधिकांश पुराने प्रकरणों में पूर्व सैनिक की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन के निर्गत हेतु पत्नी का नाम सेवा दस्तावेजों में अंकित नहीं हो पाया है। जिससे उनके आश्रितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको सुधारने के लिए पेंशन भुगतान संस्था से सम्पर्क किया जा सकता है। बताया कि इच्छुक सामान्य मेधावी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फार्म कोटद्वार स्थित सैनिक विश्राम गृह या लैंसडौन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
———————————————
मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बने संदीप
कोटद्वार।भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा संघ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संदीप रावत को पौड़ी जनपद का अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह का आभार व्यक्त करते हुए संदीप रावत ने कहा कि पौड़ी जिले के सभी मजदूरों की हक की लड़ाई में संगठन पूर्ण रूप से मदद करेगा।
———————————————–
तीन दिन का लॉकडाउन करने की मांग
कोटद्वार।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मामलों पर चिंता जताते इसकी रोकथाम के लिए शहर में तीन दिन का लॉकडाउन घोषित करने की मांग की है।बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाये जाने की जरूरत है। कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए शहर में पूरी तरह से तीन दिन का लॉकडाउन घोषित करना चाहिएए तब जाकर कोरोना के मामलों में कोई कमी आ पायेगी। बैठक में जीके बड़थ्वाल सीपी डोबरियाल अनूप बिष्ट सुभाष कुकरेती बलवान सिंह उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।
