मेनू
News

ठेकेदार संघ ने पांच गुना लायल्टी का जताया विरोध,

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   ठेकेदार संघ ने पांच गुना लायल्टी का जताया विरोध

   लोनिवि द्वारा लायल्टी पांच गुना किए जाने से नाराज़ ठेकेदार



देहरादून 20 जुलाई| लोक निर्माण विभाग के कार्यों में रायल्टी की दरों में पांच गुनी बढ़ोतरी को निरस्त किए जाने एवं रॉयल्टी की कटौती पूर्व की भांति रखे जाने के सम्बन्ध में बुधवार को पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति, पौड़ी गढ़वाल के शिष्टमंडल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ठेकेदार संघ को आश्वस्त करते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात कही|

       ठेकेदार संघ के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत किया कि लोक निर्माण विभाग के कार्यों में रायल्टी की दरों में पांच गुनी बढ़ोतरी से छोटे और मध्यम स्तर के ठेकेदार विभाग की निविदा ही नहीं ले पाएंगे। इससे उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा होगा। ठेकेदारों ने रायल्टी बढ़ाए जाने का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जारी खनन संबन्धी जारी नियमों को पूर्ण करना ठेकेदार के लिए असंभव हैं। ठेकेदारी व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों के समक्ष आजीविका का संकट व्याप्त हैं तथा प्रदेश भर के सभी ठेकेदार व ठेकेदार संघ आकोशित हैं। ठेकेदारों ने इस विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष से शासनादेश को मुख्यमंत्री के द्वारा अविलम्ब निरस्त करने का आग्रह किया| 

          इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ठेकेदारों की बात सुनने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु एवं खनन सचिव पंकज पांडे से दूरभाष पर वार्ता की एवं संबंधित विषय के शासनादेश के बारे में जानकारी ली|उन्होंने ठेकेदार संघ को आश्वस्त करते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता करने की बात कही|

          इस अवसर पर कैलाश चंद सकलानी, किशोर लखेडा, सुरेश नैनवाल, अनुज भट्ट, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप भंडारी, दिलबर सिंह रावत, विनोद जुयाल, देवेंद्र पाल सिंह, प्रकाश भारद्वाज, दीपक जखमोला, राकेश काला, विनोद रावत, दिनेश रावत, असलम अली, कपिल कुमार, अखिलेश भट्ट, अनुज भट्ट, विनय पाल, शिवदयाल नेगी, राकेश बहुखंडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

  दुगड्डा आदमखोर बाघ द्वारा महिला को निवाला बनाने का लिया संज्ञान

  वन अधिकारियों को दिए मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के निर्देश

  

      गढ़वाल मंडल के मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक से वार्ता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी

देहरादून/कोटद्वार 20 जुलाई। कोटद्वार से सटे दुगड्डा विकास खंड के दुगड्डा गोदी गांव में मंगलवार सुबह गुलदार के हमले से महिला की मौत की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों को परिजनों को मुआवजा जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने वन विभाग के अधिकारियों के संग मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर बैठक की, इस दौरान गढ़वाल मंडल के मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक एवं डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग दिनकर तिवारी मौजूद थे। 

       गौरतलब है मंगलवार सुबह को लैंसडौन डिवीजन की दुगड्डा रेंज के अंर्तगत गोदी गांव की रीना देवी पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर वन विभाग के अधिकारियों की आकस्मिक बैठक बुलाई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रभावित परिजनों को तुरंत मुआवजा देने की बात कही। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने मानव व वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ठोस योजना बनाने की बात कही|

        इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वन क्षेत्र से सटे आवासीय कॉलोनियों नव वन विभाग के द्वारा गश्त बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें