छोटा हाथी और ट्रक मे टक्कर, 3 लोग घायल
घायलों का बेस चिकित्सालय कोटद्वार चल रहा है उपचार
घायलों में एक की स्थिति नाजुक, एम्स ऋषिकेश किया गया रैफर
कोटद्वार| बीएल रोड सुखरो पुल के पास छोटा हाथी और ट्रक मैं जबरदस्त भिड़ंत हो गई. छोटा हाथी में सवार सोफियान (15), साजिद(22) और जाकिर (24), तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. राहगीरों ने तीनों घायलों को कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायलों में एक सोफियान की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे AIIMS ऋषिकेश रेफर कर दिया है. घायलों में दो कोटद्वार और एक मुजफ्फरनगर रहनेे वाला है।
अंग्रेजी शराब के 60 अवैध पव्वों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु सम्सत थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग एक व्यक्ति राजेन्द्र कुमार को 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के झण्ड़ीचौड़ टैम्पू स्टैड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 41/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
उत्तराखंड में भी केजरीवाल कैंपियन”
कार्यकारणी का गठन
कोटद्वार विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई जिसमें “उत्तराखंड में भी केजरीवाल कैंपियन” पर चर्चा की गई’ तथा काम को आगे गति देने के लिए विचार विमर्श किया गया। उसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने कोटद्वार विधानसभा की कमेटी का गठन किया जिसमें राकेश अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष श्री किशोर कुमार कोटनाला महामंत्री महानगर कोटद्वार श्री सुबोध ममगई सह संगठन मंत्री विधानसभा कोटद्वार तनुज रावत महानगर अध्यक्ष (युवा मोर्चा) आकाश धौंडियाल विधानसभा उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा)श्रीमती पूनम भट्ट उपाध्यक्ष कोटद्वार विधानसभा (महिला )श्रीमती मंजू बिष्ट उपाध्यक्ष( महिला) कोटद्वार विधानसभा कुमारी हर्षिता जिला (महिला प्रवक्ता) श्री राजेंद्र आर्य जी( रिटायर्ड कर्मचारी प्रकोष्ठ) अध्यक्ष विधानसभा कोटद्वार डॉ विनोद सांमवत जी अध्यक्ष (बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) विधानसभा कोटद्वार श्री मेहताब सिंह रावत जी उपाध्यक्ष विधानसभा कोटद्वार श्री विरेंद्र रावत जी मीडिया प्रभारी कोटद्वार बनाया गया उनके मनोनयन पर सभी ने उन को बधाई दी जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत जोनल प्रभारी सचिव मोहन कोटनाला सेक्टर इंचार्ज सूरज सुयाल अरविंद वर्मा मनोज रावत राजेंद्र जड़ेजी जी ने कहा कि सभी व्यक्तियों को सम्मान देने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उक्त सम्मानित लोगों को आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी से नवाजा गया बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा संगठन मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार जिला सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जड़ेजी जी मनोज रावत रश्मि सीमा विनीता राजकुमार गुप्ता दीपक शर्मा संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी-पूर्व मंत्री
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक जिला प्रभारी श्रीमती गोदावरी थापली ने लैंसडौन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। गोदावरी थापली ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिये।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सभी विकास कार्य अवरुद्ध हो गये है, प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है, बेरोजगारों को रोजगार न मिलने से युवा हताश और निराश हो चुके है। सरकारी विभागों में लाखों की संख्या में रिक्तियों पर भर्ती नहीं की जा रही है, जोकि युवाओं के लिए दुर्भाग्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का नारा देने वाली भाजपा सरकार आंकठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनायेगी, तथा भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों एंव फैसलों पर तत्काल प्रभाव से समाप्त कर देगी। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता का परिचय देने की बात करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व जिसको भी पार्टी प्रत्याशी बनायेगा, उसी प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, पूर्व महिला आयोग की पूर्व अध्यख व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोजनी कैंतुरा, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रंजना रावत, रश्मि पटवाल, ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, पूर्व प्रमुख शिवचरण सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डा0 चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, रघुबीर सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष होशियार सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल प्रमोद रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीनबंधु बलोधी, शशि बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह असवाल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हरिमोहन सिंह रावत, राजीव धस्माना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


