मेनू
News

टैक्स लगाने को लेकर भाजयुमो ने फूंका महापौर व पूर्व मंत्री का पुतला

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  .टैक्स लगाने को लेकर भाजयुमो ने फूंका महापौर व पूर्व मंत्री का पुतला

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं भाजपा पार्षदों ने नगर निगम महापौर पर टैक्स लगाये जाने पर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करने के बाद लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाते हुए महापौर हेमलता नेगी एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का पुतला दहन किया। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं भाजपा के पार्षदों ने मालवीय उद्यान में एकत्रित होकर मालवीय उद्यान तक रैली निकालते हुए स्थानीय झंडाचौक में पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 25 फरवरी 2020 को नगर निगम की बैठक में गैर आवासीय सम्पतियों पर गृहकर लगाये जाने का प्रस्ताव लाया गया था, जिसका कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के द्वारा विरोध भी किया गया था। कहा कि टैक्स लगाये जाने के बाद पूर्व काबीना मंत्री एवं महापौर ने पूरे भाबर क्षेत्र में जाकर उक्त प्रस्ताव के विरोध में झूठा प्रचार कर विरोध करने का ढोंग रचा गया। कहा कि बोर्ड बैठक के प्रस्ताव की सच्चाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर प्रचार करेगें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, भाजयुमों के अमित भारद्वाज, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, सुनीता कोटनाला, पंकज भाटिया, गजेन्द्र मोहन धस्माना, रश्मि राणा, सुरेन्द्र गुंसाई, गौरव जोशी, सार्थक त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, अनीता रावत, कमल नेगी, गायत्री भट्ट, अनीता शर्मा, जयदीप नौटियाल, पूनम खंतवाल, रजनीश बेवनी, मोहन कंडवाल, सुधीर बहुगुणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोतवाली पुलिस ने तीन ठगों को किया गिरफ्तार

कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने ठगी करने के आरोप में तीन ठगों को ठगी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा ठगी में प्रयुक्त की गई एक कार भी बरामद की गई है।वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप नेगी के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम रूपेश नेगी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम नागनाथ पोखरी जिला चमोली, हाल निवासी गैंडीखाता थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार, सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र स्वरूप सिंह निवासी गैंडीखाता, थाना श्यामपुर जि. हरिद्वार और मुकेश राजपूत पुत्र सुरेश चंद्र राजपूत निवासी मोहल्ला रामपुरा रवैरा बनवारी रेलवे कॉलोनी नजीबाबाद, हाल निवासी मोतीचूर होटल एजेंटा के पीछे हरिद्वार बताए जाते हैं। अभियुक्त रुपेश नेगी पर ऋषिकेश-देहरादून में 13 अभियोग पंजीकृत हैं। श्रीनगर में भी मुकदमा दर्ज है।अभियुक्तो से 29 टीन राहुल ब्रांड कच्ची घानी और शेष टीन जो बेच दिए गए की धनराशि 90 हजार रुपये, 3 टापर आदि बरामद किए गए हैं।अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार रॉय और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में गठित टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, सीआईयू प्रभारी रफत अली, महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, सुशील कुमार, अमरजीत सिंह, संतोष कुमार, आबिद अली, हरीश कुमार, गजेंद्र, टीकम सिहं शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें