मेनू
News

जीरो टालरेंस की सरकार को मिला शासन करने का गोल्ड मेडल

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 जीरो टालरेंस की सरकार को मिला शासन करने का गोल्ड मेडल

 गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले सरकार के प्रतिनिधियों की लिस्ट जारी
शासन का सुख भोगने वाले सभी राजनीतिक दलों का गठबंधन ” चोर चोर मौसेरे भाई”

 सत्ता सुख भोगने वाले मंत्री और संत्रियो का नारा – हम तुम एक कमरे में बंद,और चाबी खो जाए, परन्तु किस्मत कहे या बद्किस्मति चाबी खोने के बाद भानुमती के पिटारे से बाहर गिर गई और फिर जो हुवा वह राज्य की जनता ही पूरा देश देख,सुन और पढ रहा है कि उत्तराखंड में हमारे माननीय कितने…..? 

तू कर मै करता हूं, तू छुप मै छुपाता हूं।। 

जल्दी क्या है, देर मै कराता हूं।। 

ओ मेरी प्यारी जनता,तू क्यों रोती है,अभी तो मै और रुलाता हूं।।

क्योंकि हमारा नारा है “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास”।।

  जिस तरह जीरो टॉलरेंस की भाजपाइयों, कांग्रेसियों और उत्तराखंड क्रांतियो ने राज्य बनने के बाद परिवारवाद, भाई भतीजावाद और जातिवाद के नाम पर राज्य में मिलकर शासन किया है उससे से तो साफ जाहिर है कि आने वाले समय में राज्य का हितैषी बताने वाले मंत्री और संत्रियो पर लगाम लगाना एवरेस्ट पर चढ़ाई चढ़ने से कम नहीं। अब राज्य की जनता को चाहिए कि शासन कर चुके राजनीतिक दलों और उनके नौकरशाहों को आईना दिखाया जाए। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं जब देश की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अर्थ व्यवस्था से लेकर निती निर्धारण जैसे संस्थानों में उत्राखंडियों ने अपना लोहा मनवाया है तो नए लोग नए अपरिचित राजनीतिक प्रतिभाओं को मौका देकर मिशाल कायम की जाए। वर्तमान दौर में राज्य व राज्य कै शासनाध्यक्षों ने भ्रष्टाचार, जालसाजी, परिवारवाद, भाई भतीजावाद में बिहार, मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए अपना नाम………. अंकित किया है। बाक़ी जनता जनार्दन पर निर्भर है। फिर न कहना मिडिया ने बताया नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें