जिला न्यायालय में विवादित भूमि पर चल रहे भूमि पर भाजपा नेता के दबाव से लगा दिया सर्कस
वार्ड नंबर 21 में न्यायालय में चल रहे विवादित की पर सर्कस की अनुमति देकर खुलेआम न्यायालय का बनाया मखौल
नगर निगम प्रशासन, तहसील प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन भी सर्कस लगाने वाली भूमि के मामले में अनापत्ति देने में संदिग्ध
कोटद्वार। जब प्रशासन ही विवादों को बढ़ावा देने की वजह बने तो तब कैसे कोई आम आदमी न्याय की उम्मीद कर सकता है….? कुछ ऐसा ही मामला कोटद्वार में देखने को मिल रहा है जहां जिला न्यायालय में भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद तहसील प्रशासन, नगरनिगम और पुलिस प्रशासन ने सर्कस/ मनोरंजन पार्क की अनुमति दे दी। भूमि के मालिक विद्या दत्त सुंद्रियाल ने नगर आयुक्त कोटद्वार को प्रार्थना पत्र देकर उक्त भूमि पर से सर्कस को दिए गए अनुमति को निरस्त करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यादत्त सुंद्रियाल का एक बेटा भाजपा नेता है जिसने उक्त भूमि को अपनी बताकर सर्कस के लिए उक्त भूमि को अनापत्ति दिलवाई। उक्त भाजपा नेता ने नगर निगम प्रशासन तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अपनी सरकार की धमकी देकर सर्कस या मनोरंजन मनोरंजन पाक की अनुमति दिलवा दी। मामला वार्ड नंबर 21 का है जहां पर सर्कस का आयोजन हो रहा है। सर्कस में शाय होते ही शराबियों, महिलाओं पर छींटाकशी करने के मामले भी पुलिस द्वारा दबा जा रहे हैं। वही भाजपा सरकार की उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति से भाजपा की कथनी और करनी का पता चलता है वहीं विधानसभा अध्यक्ष की पार्टी कार्यकर्ताओं पर पकड़ भी कमजोर दिखाई पड रही है, क्योंकि यही कार्यकर्ता पार्टी की छवि व विधानसभा विधायक की छवि बनाने और मिट्टी में मिलाने के जिम्मेदार होते हैं। अगर भाजपा सरकार के कार्यकर्ता इसी प्रकार कानून की अवहेलना या मखोल उड़ाते रहे तो जनता पार्टी का सर्कस बनाने में कोई कमी नहीं दिखाएगी। किसी ने सही कहा है ‘ सौ दिन सुनार के,एक दिन लोहार का’।
पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से वसूले सत्रह लाख छत्तीस हजार पांच सौ साठ रूपये
2135 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब,45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की सात महीने में
आठ लाख पचपन हजार चार सौ रूपये की समैक, गांजा बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद पौडी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा नशामुक्त “जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में माह जनवरी-2022 से अब तक आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत 53 अभियोग, 55 व्यक्तियों, के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 2135 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 48 बोतल अबैध बीयर व 45 लीटर अवैध कच्ची शराब अनुमानित कीमत रू0 17,36,560/- (सत्रह लाख छत्तीस हजार पांच सौ साठ रूपये) बरामद हुई, तथा NDPS Act के अन्तर्गत 19 व्यक्तियों के विरुद्ध 19 अभियोग पंजीकृत कर 06 किलो अवैध गांजा व 1,755 ग्राम चरस एवं 160.12 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत रू0 8,55,400 आठ लाख पचपन हजार चार सौ रूपये) बरामद हुयी।
/
