रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
जिलाधिकारी पौड़ी ने स्वयं संभाली आदमखोर बाघ प्रभावित क्षेत्रों की कमान
रात्रि में प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं किया निरीक्षण
कोटद्वार/पौड़ी/रिखडी़खाल. पौड़ी जिले के दो अलग अलग क्षेत्रों में आदमखोर बाघ द्वारा दो लोगों को निवाला बनाने के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल बन गया है. एक सप्ताह के अंदर में ही दो आदमखोर बाघों द्वारा आम आदमी को निवाला बनाने के बाद लोगों में वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढने लगा है. मामले की गंभीरता देखते हुए स्वयं जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों व प्रभावित लोगों के घर जाकर लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या पर काबू कर लिया जाएगा.
