रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
जिलाधिकारी पौड़ी ने किया माउंटेन बाइकिंग रैली कार्यक्रम का शुभारम्भ
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशानुसार भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी की गई। इसी क्रम में आज पर्यटन विभाग के तत्वाधान में कंडोलिया थीम पार्क पौड़ी से घुड़दौडी तक माउंटेन बाइकिंग रैली कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जनपद के 22 बालकों व 01 बालिका ने प्रतिभाग किया।
जिलाधकारी डॉ. जोगदण्डे ने कंडोलिया थीम पार्क पौड़ी से माउंटेन बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी बाइकर्स को सावधानी बरतते हुए निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने को कहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जायें, जिससे स्थानीय लोग साहसिक खेलों के जरिये पर्यटन से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त, 2021 को भी अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें 18 से अधिक आयुवर्ग के युवा प्रतिभाग करेंगे। कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से अयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, जिसको समय-समय पर आयोजित कर सफल बनाया जायेगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि पर्यटन एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं को माउंटेन बाइकिंग से जोड़ा जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भविष्य में भी इस तरह के साहसिक खेलों के आयोजन किए जाते रहेंगे, जिससे जनपद के युवा साहसिक पर्यटन से जुड़ सकेंगे।
इस मौके पर माउंटेन बाइकिंग रैली कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाइकर्स काफी उत्साहित नजर आये। माउंटेन बाइक रैली बाइकर्स ने कहा कि आज हो रही बरसात से माउंटेन बाइकिंग का रोमांच और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं तथा यहां की सड़कें माउंटेन बाइकिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने इस तरह के आयोजन भविष्य में भी आयेाजित किए जाने हेतु प्रशासन से अपेक्षा की। कहा कि माउंटेन बाइकिंग को साहसिक खेलों में कैरियर के रूप में चुना जा रहा है ।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका पौड़ी यशपाल बेनाम, एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, थानाध्यक्ष विनोद गुसाईं, जिला सचिव भारत स्काउट केसर सिंह असवॉल, शिक्षक जितेंद्र रॉय, माउंटेन बाइकर्स सिद्धार्थ रावत, अंशुल रौथान, अनुज ध्यानी, अमन ध्यानी, अभिषेक नेगी, रविंद्र नेगी, विशाल सिंह, संदीप सिंह, विशाल मेहर, सत्यम बिष्ट, वंश राय, सुजल भंडारी, प्रदीप शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।
आठ सूत्रीय मागो को लेकर भोजन माताओ का प्रदर्शन
उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
कोटद्वार।उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मागो को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया गया। कोटद्वार के झंडा चौक में एकत्र होकर भोजन माताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी केे माध्यम से सूबे के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।ज्ञापन में भोजन माताओं के मानदेय दो हजार से 5000 रु० करने की घोषणा का स्वागत करते हुए घोषणा का शासनादेश सीध निकालने की मांग, लम्बे समय से लम्बित मागो पर विचार कर त्वरित कार्यवाही, माताओ को न्यूनतम वेतन सामाजिक सुरक्षा दी जाये । मध्याहन भोजन का निजीकरण था Ngo मे न दिया जाये । भोजन माताओ को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जब तक घोषित नही किया जाता तब तक 1800 रु ० न्यूनतम वेतन दिया जाये ।देश मे विद्यालय बर्बाद हो रहे इस पर रोक लगाई आये । भोजन माताओ को सेवानिवली पर ग्रेजुटी व पेसन दी जाए,निकाली गई भोजन मालाओ को वापस काम पर रखा जाये ।भोजन माताओ से अतिरिक्त कार्य न लिया जाए। 45 व 56 वें श्रम सम्मेलनो कि सिफारियो को लागु किया जाये । इस मौके पर अनीता शर्मा कमला देवी गुड्डी देवी गीता देवी ऊर्मिला देवी मंजू देवी पुष्पा देवी सरोज देवी पूजा देवी पुष्पा देवी रजनी देवी गीता देवी बीना देवी मंजू देवी पूजा देवी भगीरथी देवी उमा देवी सुलोचना देवी गीता देवी सुमित्रा देवी गुड्डी देवी आशा देवी पूजा देवी आदी मौजूद रहे।
अगस्त क्रांति की वर्षगांठ मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकालते जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांगे्रेस कमेटी कार्यकर्ता
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांगे्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति की वर्षगांठ मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गयी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा कांग्रेस कार्यालय से गोखले मार्ग, स्टेशन रोड होते हुए झंडाचैक तक निकाली गयी। झंडाचैक में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आजादी के संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा स्वतंत्रता संघर्ष में स्फूर्ति प्रदान करने के लिए अंग्रेजो भारत छोडो एवं करो या मरो का नारा दिया था, जिससे पूरे देश में स्वफूर्त क्रांति की आग भडक गयी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 8 अगस्त 1942 में निर्णय ले लिया था कि भारत अपनी सुरक्षा स्वंय करेगा और साम्रज्यवादी एवं फासीवादी शक्तियों का विरोध करेगा। इसी दिन महात्मा गांधी ने कहा था कि मैं देशवासियों को एक मंत्र देता हूं, करो या मरो हम स्वतंत्रता प्राप्त करेगें या जान देगें। इस घोषणा के बाद सभी नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया। कहा कि नौ अगस्त को तमाम प्रतिबंधों के बाद भी अरूणा आसिफ अली ने नियम कार्यक्रमानुसार बंबई में तिरंगा फहराकर आंदोलन को गति प्रदान की गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टचार को बढावा देने वाले भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही देश को आजादी मिली है। तथा कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष को नेतृत्व प्रदान किया है। कहा कि सभी देश वासियों को कांग्रेस के विरासत को याद करते हुए देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करनी होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चैहान, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, दलीप रावत, चद्रमोहन सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, गणेश नेगी, नसीम अहमद, बलवीर सिंह रावत, नीलम रावत, केशर सिंह चौहान, कृष्णा प्रजापति, धीरेन्द्र बिष्ट, गोपाल सिंह गुसाई, राजेन्द्र सिंह गुसांई, प्रीति देवी, मीना बछुवाण, शहनाज शम्सी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, विनीता भारती, मनवर सिंह आर्य, श्रीमती कविता भारती, आशुतोष वर्मा, विजय माहेश्वरी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, कृपाल सिंह, विनोद डबराल, श्रीधर प्रसाद वेदवाल, , वीरेन्द्र सिंह रावत, राजा आर्य, भोपाल अधिकारी, सूरज प्रकाश, प्रेम सिंह पयाल, विनोद रावत, भाष्कर बडथ्वाल, जितेन्द्र भाटिया, धीरेन्द्र भंडारी, चंद्रमोहन सिंह नेगी, हरेन्द्र सिंह पुंडीर, बृजपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।