जिलाधिकारी द्वारा बाल भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों का केस-टू-केस सर्वे करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ‘ऑपरेशन मुक्ति’ के अंतर्गत भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये बच्चों के पुनर्वास के संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि अधिकारियों को बाल भिक्षावृत्ति में संलिप्त सभी बच्चों का उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, बाल साइकोलॉजी, स्कूलिंग की स्थिति इत्यादि का केस-टू-केस सर्वे करते हुए एक माह में प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने भिक्षावृत्ति का मूल कारण को जानने, भिक्षावृत्ति के साथ-साथ कितने बच्चे नशे में लिप्त हैं तथा पारिवारिक माहौल कैसा है, स्कूलिंग ठिक से हो रही है या नहीं, स्कूल ड्रापआउट कितने हुए आदि सभी का गहनता से सर्वे करते हुए विवरण देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में बाल भिक्षावृत्ति के अंतर्गत चिन्हित किये गये 134 ऐसे बच्चों जिनकी स्कूलिंग करवायी जा रही थी, उन बच्चों का सत्यापन करें कि उसमें से कितने बच्चों की वर्तमान समय में भी स्कूलिंग हो रही है तथा कितने ड्रापआउट हैं, यदि उसमें कुछ ड्रापआउट हुए हैं तो उसका क्या कारण है? उन्होंने कहा कि इस बात को भी देखा जाय कि ऐसे बच्चों की पारिवारिक स्थिति कैसी है? घरेलू माहौल कैसा है? माता-पिता का आचरण कैसा है? भिक्षावृत्ति माता-पिता की सहमति से तो नहीं करवायी जा रही है? या मजबूरी के चलते हो रही है? इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाय तथा ऐसे बच्चों के मार्ग में जो भी अवरोध आ रहे हैं उनको दूर करने के सुझाव और उपाय भी प्रस्तुत किये जायें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे व अलग-अलग क्षेत्रों से उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े हुए थे तथा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, पुलिस निरीक्षक आर0एस0 खोलिया, उपनिरीक्षक सुमनलता, जिला बाल कल्याण समिति से अशोक बौड़ाई व सुशील नौटियाल सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित थे।
कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती की हाईटेक तैयारियां शुरू
01 से 10 सितम्बर, 2023 तक होगी भर्ती रैली
आगामी 01 से 10 सितम्बर, 2023 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के गबर सिंह कैम्प कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने भर्ती रैली को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से संपादित किये जाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सेना भर्ती में अत्याधिक संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु भर्ती अवधि के दौरान भर्ती स्थल पर शांति एवं पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाना, आपातकालीन परिस्थियों से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर/दूसरे व्यक्तियों के नाम पर भर्ती होने आये अभ्यर्थियों के विरूद्व कार्यवाही तथा अन्य अवैधानिक कार्यों के बचाव हेतु समुचित व्यवस्था, प्राथमिकी दर्ज कराने की व्यवस्था, दलालों आदि से बचाव, हंगामा, उपद्रव करने वालों के विरूद्व उचित कार्यवाही करने और अभ्यर्थियों में किसी प्रकार का विरोध आदि होने की स्थिति के दृष्टिगत पुलिस बल/एल0आई0यू0 की तैनाती करने के साथ ही छात्रों व अन्य खूफिया नजर रखना, राजनैतिक व्यक्तियों के भर्ती स्थल पर जाने से रोक लगाये जाने के लिए समुचित कार्यवाही संपादित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार, लैंसडाउन, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दुगड्डा को भर्ती स्थल पर बैरिकेडिंग, टैंट, पेयजल, बिजली, मोबाइल, टॉयलेट व अन्य की व्यवस्था पूर्ण किये जाने से पूर्व उपजिलाधिकारी कोटद्वार व लैंसडाउन सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए भर्ती आयोजन की रूपरेखा तैयार करते हुए 7 दिन के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा भर्ती स्थल वर्षा ऋतु के दृष्टिगत बचाव के लिए स्टेजिंग एरिया में वाटरप्रुफ टैंट, लाईटिंग आदि की व्यवस्था भी पूर्ण करने को कहा। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग खंड कोटद्वार व अधि0 अभि0 निर्माण खंड दुगड्डा को भर्ती स्थल पर 24 घंटे विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी कोटद्वार व लैंसडान को भर्ती स्थल पर समन्वय स्थापित कर मांग के अनुसार चिकित्सक, चिकित्सा परिचालक, एबुलेंस व आवश्यक दवाईयां के साथ प्रतिदिन भर्ती स्थल पर तैनात रहने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थियों के शैक्षिक आदि अभिलेखों की जांच हेतु शिक्षकों की तैनाती करने व शिक्षकों से यह प्रमाण पत्र लिया जाये कि उनके परिवार से किसी भी सदस्य द्वारा भर्ती रैली में प्रतिभाग नहीं किया जा रहा है। कहा कि शिक्षकों द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की जायेगी।
महाप्रबंधक रोडवेज कोटद्वार, सम्भागीय/सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी व कोटद्वार को भर्ती रैली के दौरान अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यार्थियों हेतु संबंधित जनपदों से जनपद गढ़वाल के लिए पर्याप्त मात्रा में वाहनों का संचालन सुनिश्चित करवाया जाय। साथ ही भर्ती स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही भर्ती स्थल पर अभ्यार्थियों को लाने एवं ले जाने के लिए छोटे वाहनों की भी व्यवस्था करने को कहा। कहा कि निर्धारित दर से अधिक किराया लिये जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही करें। उन्होंने अग्निशमन विभाग को फायर टेंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार को भर्ती स्थल एवं रेस प्रतीक्षा क्षेत्र व चिकित्सा शिविर के समीप प्रतिदिन पानी के टैंकर स्थापित करने के निर्देश दिये। वहीं नगर आयुक्त कोटद्वार, उपजिलाधिकारी कोटद्वार, पुलिस क्षेत्राधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी को सेना भर्ती के दृष्टिगत भर्ती स्थल के निकट होटल, ढाबों, धर्मशालाओं में निर्धारित दरों पर ही खाद्यान सामाग्री एंव आवास व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कहा कि होटल, ढाबों सहित अन्य में रेट लिस्ट चस्पा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर आयुक्त को विभिन्न स्थलों पर अस्थायी शौचालय, यूरिनल एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को भर्ती स्थल पर 24 घंटे हाईस्पीड लैंडलाईन व 2,3 कंपनियों के मोबाईल, संचालित इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी कोटद्वार व लैंसडाउन को सैन्य विभाग से समन्वय स्थातिप करते हुए भर्ती स्थल का निरीक्षण करवाते हुए भर्ती स्थल पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें।


