मेनू
News

जल संस्थान की मेहरबानियां से बरसात में भी सनेह क्षेत्र के किसान ट्यूबेल से कर रहे खेती

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 जल संस्थान की मेहरबानियां से बरसात में भी सनेह क्षेत्र के किसान ट्यूबेल से कर रहे खेती 

 जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी ऑफिस में बैठकर नहर की कर रहे मरम्मत  और किसानों के खेतों में भिजवा रहे पानी….…

 सनेह क्षेत्र की नहरों का बुरा हाल, कहीं झाड़ झंकाड से बंद तो कहीं टूट-फूट होने से खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी 

वर्षों से मरम्मत नहीं होने से नहरों और किसानों का बुरा हाल 

 कोटद्वार। धन्य है उत्तराखंड सरकार और धन्य है उत्तराखंड सरकार की किसानों के हितेषी विभाग! देखिए बरसात के मौसम में भी  सिंचाई विभाग की मेहरबानियां होते हुए किसानों को धान की खेती करने के लिए पानी मोल लेकर करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि सनेह क्षेत्र में सिद्धबली से लेकर सनेह तक नहर का निर्माण उत्तर प्रदेश के समय में हुआ था, जिससे सनेह पट्टी के किसान अपनी खेती करते हैं। लेकिन उत्तराखंड बनने के बाद से किसानों की हितैषी सरकार और जल संस्थान  की मेहरबानी से सनेह पट्टी के किसान खेती से दूर होते जा रहे हैं। क्षेत्र की नहरों और सहयोगी गूलों की बदहाल और बीमार हालत के चलते  किसानों के खेतों में नहरों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिस कारण किसानों को बरसात के मौसम में भी ट्यूबेल से पानी मोल लेकर  खेती करनी पड़ रही है। गौरतलब है कि सनेह पट्टी कोटद्वार की उपजाऊ कृषि भूमि के लिए पूरे उत्तराखंड में जानी जाती है। क्षेत्र के किसान बागवानी, साग भाजी, के साथ धान गेहूं की फसल पैदा करने में माहिर माने जाते हैं। नहरों की बदहाल स्थिति को लेकर सनेह क्षेत्र के किसान जल संस्थान के अधिकारियों से मिले और अपनी पीड़ा जल संस्थान के अधिकारियों को बताइ। जल संस्थान के अधिकारियों ने बजट की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। जल संस्थान के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि विभाग के पास कर्मचारियों का भी टोटा है, वहीं भरी बरसात में नदी से नहरों में पानी का अस्थाई बंदा/बांध चढ़ाना  संभव नहीं हो पा रहा है।

  वहीं सनेह क्षेत्र में अनियंत्रित विद्युत आपूर्ति को लेकर तथा लो पावर सप्लाई की कमी के चलते बरसात में किसानों, विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध को लेकर भी क्षेत्रीय लोगों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से नया ट्रांसफर लगाने और खेतों के बीचो बीच से गुजरने वाली बिजली लाइन को साइड में शिफ्ट करने के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में सतपाल सिंह नेगी गोपाल दत्त, जगदीश सिंह, विजय सिंह,विमल, रोहित नेगी,जीत सिंह,केशर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सौरभ,बिमल,दिलबर सिंह, सुदामा सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

 पुलिस द्वारा “बाल भिक्षावृत्ति” तथा “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान की शुरुआत तहत छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूक

       खेलने कूदने और पढ़ने की उम्र में बच्चों का बचपन खत्म न हो तथा बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति की  रोकथाम , भिक्षा न दिये जाने के सम्बन्ध में जनता को जागरूक करने, भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित करने व उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिनांक 02.08.2022 से उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक  पौड़ी गढ़वाल  यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार, नोडल अधिकारी /पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार  गणेश लाल कोहली के दिशा निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट/ऑपरेशन मुक्ति हेतु गठित टीमप्रभारी एएचटीयू महिला उपनिरीक्षक सुमनलता, उनि0 वि0(श्रे0) कृपाल सिंह, का0नापु0 आशीष बिष्ट,का0 चालक सज्जन सिंह, म0 का0 विद्या मेहता, म0 का0 कोमल,विमल ध्यानी सीडब्ल्यूसी मेंबर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में जाकर स्कूली छात्र छात्राओं को भिक्षा नही शिक्षा दें, के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही टीम द्वारा बाल भिक्षावृत्ति रोकने हेतु नगर क्षेत्रान्तर्गत पम्प्लेट चस्पा किये गये तथा आम जनमानस को जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गये।

संबंधित खबरें