मेनू
News

जनपदीय शीतकालीन मिनी गढदेवा प्राथमिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  जनपदीय शीतकालीन मिनी गढदेवा प्राथमिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता शुरू 

कोटद्वार। उत्तराखंड शिक्षा विभाग पौड़ी गढ़वाल की शीतकालीन मिनी गढदेवा खेल प्रतियोगिता कोटद्वार के राजकीय स्टेडियम में जारी है। खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक और जूनियर स्तर के पौड़ी जिले के 13 विकास खंड के छात्र छात्राओं ने अपने दमखम का परिचय दिया। छात्र छात्राओं में खेलों के प्रति असीम उत्साह देखने को मिला। खेलों के संचालन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नेगी,संरक्षक नफीस अहमद,खेल समन्वयक अरुण कुकरेती, अर्चना रावत, हुकुम सिंह नेगी, राजेश रावत, प्रकाश चौधरी सहित जिले भर से आए शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शुक्रवार को खिलाड़ियों ने 50 मी. दौड़,खो-खो,गोला फेंक,चक्का फेंक,लांग जम्प, प्रतियोगिता में में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

संबंधित खबरें