जनता की चुप्पी ने भाजपा को दिया झटका…!
वर्तमान लोकसभा चुनाव में देश की जनता का सराहनीय जनादेश
भाजपा की हिटलरशाही पर लगेगी लगाम
नोटा के बढ़ते मतदान ने भी राजनीतिक दलों को चौंकाया
कोटद्वार। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की बहुमत की सरकार का कार्यकाल का आंकलन 2024 की लोकसभा में जनता द्वारा आखिरकार कर ही दिया।80 दिनो से विभिन्न राजनीतिक दलों के परिश्रम कहें या फिर भाग-दौड़ का रिजल्ट जनता ने दिया उसने धुरंधर से धुरंधर राजनीतिक पंडितों के गणित को धूल चटाते हुए दस वर्षों से अपने को भारत की जनता का भगवान मानने वाली भाजपा को भी आईना दिखा दिया।
जनता की जिस चुप्पी को भाजपा अपने लिए वरदान मान रही थी उसे जनता ने खिचड़ी सरकार का जनादेश देकर मोदी मैजिक पर पर भी सवालिया निशान लगा दिया। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता ने बता दिया कि पूरे विश्व में यूं ही नहीं लोकतंत्र की ताकत को भरमाया जा सकता। जिस प्रकार 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता-जनार्दन ने एनडीए को जनादेश दिया है उससे साफ पता लग रहा है यह भाजपा को जनता का करारा थप्पड़ है। मोदी मुमकिन नारे को नकारते हुए जनता ने इस बार ऐसे जनप्रतिनिधियों को मौका दिया है जो जनता की पीड़ा और समस्याओं को समझने के लिए संघर्षरत थे।
6 से 10 जून तक एनडीए के नेतृत्व की पहचान भी हो जाएगी, एनडीए के नेतृत्व से पता चलेगा कि भविष्य का लोकतांत्रिक भारत कैसा होगा।