मेनू
News

जंगलों में लगी आग, वन विभाग का निकला धुंवा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 जंगलों में लगी आग, वन विभाग का निकला धुंवा

गर्मी आते ही वन विभाग का धुआं निकलने लगा है लगातार वन क्षेत्र में लग रही आग ने वन विभाग की नाक में दम किया हुआ है मंगलवार को कोटद्वार रेंज के अंतर्गत लाल पानी बीट के जंगलों में आबादी से लगे क्षेत्र में भी आग लगने से वन विभाग हरकत में आया और पूरे दलबल के साथ आग बुझाने में जुट गया। बताते चलें कि पौड़ी जिले के अंतर्गत तमाम वन डिविजन आग की चपेट में घिरे हुए हैं।  लैंसडाउन डिविजन के कोटद्वार रेंज के अंतर्गत मवाकोट और लाल पानी वीट में लगी आग ने कोटद्वार रेंज के धुआं निकाल कर रखा हुआ है। लैंसडाउन डिवीजन के कोटद्वार रेंज में कई रेंजों में लगी आग ने वन विभाग की नाक में दम किया हुआ है। वन कर्मी रात दिन एकजुट होकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। मंगलवार दोपहर को लाल पानी बीट में लगी आग को बुझाने के लिए फॉरेस्टर वरुण पंत के नेतृत्व में वन कर्मियों ने रामपुर आबादी क्षेत्र से लगी आग पर बडी मसक्कत के बाद काबू पाया। वनाग्नि से कोई जनहानि नहीं हुई।

संबंधित खबरें