चौदह लाख की नशे की खेप के साथ कोटद्वार मे दो आरोपी गिरफ्तार
काेटदार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , पौडी गढ़वाल, पी. रेणुका देवी द्वारा नशामुक्त “जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है।अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार, अनिल जोशी के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार व प्रभारी एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम व संदिग्ध अभियुक्तों की सुरागरसी पतारसी कर धरपकड़ अभियान के दौरान अभियुक्त सागर सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी पीपला जागीर टेम्पो तिराहा के पास नूरपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश के पास से 1 किलो 50 ग्राम अवैध चरस व अभियुक्त बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री नन्दन सिंह निवासी शिवपुर कॉलोनी कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल के पास से 42 ग्राम अवैध स्मैक सहित MOTER CYCLE PULSAR वाहन संख्या UK15B9499 मे परिवहन करते हुये आर्मी कैन्टीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक को बरेली से लाकर तथा चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से एकत्रित करके लाते थे। तथा स्मैक को पहाड़ी क्षेत्रों में तथा कोटद्वार कस्बे के के आस-पास, नजीबाबाद, बिजनौर, हरिद्वार व ऋषिकेश के क्षेत्र के युवाओं को फुटकर में पुडिया बनाकर बेचकर मुनाफा कमाते थे।अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर क्रमशः मु0अ0सं0-234/2020 धारा-8/20/21, मु0अ0सं0-235/2020 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। । माह अगस्त में जनपद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 07 व्यक्तियों के विरुद्ध 07 अभियोग पंजीकृत कर 01 किलों 85 ग्राम अवैध चरस व 153.2 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्दन हेतु 2500 रूपये नगत पारितोषिक दिया गया।
बरामद मालः-1 किलो 50 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत-1,05,000 एक लाख पांच हजार रूपये) 2.94 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत- 9,40,000 नौ लाख चालीस हजार रूपये)3. 42 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत- 4,20,000)
4. कुल अनुमानित कीमत 14,65,000 (चौदह लाख पैसठ हजार रूपये)
5. MOTER CYCLE PULSAR वाहन संख्या UK15B9499
पुलिस टीमः-प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूडी।उ0नि0 रफत अली (प्रभारी सीआईयू)उ0नि0 कमलेश शर्मा।कान्स. 163 ना0पु0 देवेन्द्र।कान्स. 311 ना0पु0 हरीश लाल।कान्स. 218 ना0पु0 आबिद अली।कान्स. 440 ना0पु0 अमरजीत कान्स. 333 ना0पु0 फिरोज कान्स. 389 ना0पु0 गजेन्द्र कान्स. 79 ना0पु0 शुशील कोठियाल आदी माैजूद रहे।

आयुष रक्षा किट वितरित की
कोटद्वार।राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों को आयुष रक्षा किटों का वितरण किया गया। आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त किटों का वितरण करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी जयदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोनाकाल में निगम कर्मचारी व पर्यावरण मित्र तत्परता से अपने कार्यों का निवर्हन कर रहे हैं। जो काबिले तारीफ है। कहा कि कोरोना महामारी से डरने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत हैए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनेए मास्क का इस्तेमाल करने तथा नियमित समय के अंतराल में हाथों को धोने की जरूरत है।इस मौके पर हवलदार धर्मेंद्र उमेश कोमल रीना राहुल आशीष टिकू सिंह दिनेश प्रशांत अनिल शुभम अंकुश अजीत सहित समस्त चिकित्सालय स्टॉफ मौजूद रहा।
—————————————————
हरिप्रसाद टम्टा को याद किया
कोटद्वार।शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन संयोजक विकास कुमार आर्य ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा ने जीवनभर अनुसूचित जाति के अधिकारों एवं हकों के लिए संघर्ष किया तथा शिल्पकार समाज के मानवीय अधिकारों को दिलाने में सार्थक भूमिका निभाई। अनुसूचित जाति व जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार पाठक ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा का जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने अल्मोड़ा से समता समाचार पत्र का संपादन करने के साथ ही सन 1932 में पूना पैक्ट समझौते में डा भीमराव अम्बेडकर का पूरा समर्थन किया।इस मौके पर विनीता भारती अनिल कुमार सतेंद्र खेतवाल विनोद कुमार हर्ष कुमार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
————————————————
राशन किट वितरण व्यवस्था भारी धांधली- भरत नेगी
कोटद्वार।श्रम विभाग द्वारा दुगड्डा ब्लॉक में राशन किट वितरण में अनियमिता पाये जाने पर जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने श्रम मंत्री डा हरक सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर राशन किट वितरण व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि श्रम विभाग की ओर से कोरोनाकाल में श्रमिकों को राशन किट का वितरण किया जा रहा हैए लेकिन दुगड्डा ब्लॉक के भंवासी जैगांव खुलकण्डी सिमलना महाबगढ़ जौरासी केष्टा धूराधनई हनुमंती सहित कई गांवों के सैकडों श्रमिकों को अब तक राशन किट और सहायता राशि नहीं मिल पायी है। कहा कि श्रम विभाग द्वारा राशन किटों के वितरण के बारे में ब्लॉक के बुनियादी इकाई ग्राम पंचायत को न तो सूचना दी गई और न ही शामिल किया गया। जिला पंचायत सदस्य ने किट वितरण की व्यवस्था को सुधारते हुए राशन बांटने की प्रक्रिया में ग्राम प्रधानोंए क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को शामिल करने के साथ ही माईग्रेंट लेबरों को राशन किट बांटने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने राशन किटों के वितरण में हो रहे भष्टाचार को रोकने हेतु पूर्व की भांति श्रमिकों के खाते में धनराशि डालने की मांग की गई।
